चुनाव की ड्यूटी कर रहे 5 होमगार्ड की हीटवेव से हुई मौत, 16 अस्पताल में भर्ती

देश में लगातार भीषण गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। इस भीषण गर्मी की वजह से मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी में लगे पांच कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि 16 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पांच होमगार्ड की मौत से जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

देश के तमाम राज्य भीषण गर्मी से बुरी तरीके से झुलस रहे हैं। उनमें से एक उत्तर प्रदेश भी है जहां प्रदेश के तमाम जिलों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। आलम यह हो गया कि अब तो लोगों की जान तक इस गर्मी की वजह से चली जा रही है। ऐसा ही कुछ मिर्जापुर में देखने को मिला जहां पर चुनाव ड्यूटी में लगाए गए बाहर से आए होमगार्ड की मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा पांच है सभी बाहर से चुनाव ड्यूटी के लिए लगाए गए थे। बताते चले कि 1 जून को यहां आखिरी चरण के लिए मतदान होना था जिसके लिए बाहरी जिलों से पुलिसकर्मी और होमगार्ड को बुलाया गया था।मृतक जवान पोलिंग पार्टी रवाना होने की जगह पॉलिटेक्निक मैदान में पहुचे थे। बीमार होने के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां पाँच होमगार्ड की मौत हो गई है।

16 होमगार्ड को अस्पताल में कराया गया भर्ती

चुनाव ड्यूटी में लगाए गए 5 होमगार्ड की मौत से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन लगातार लोगों को अलग करता हुआ दिखाई दे रहा है अपील कर रहा है कि वह अपने घरों से बाहर न निकले। वहीं पांच होमगार्ड की मौत के बाद 16 होमगार्ड बुरी तरीके से गर्मी से बीमार हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं पांच होमगार्ड की मौत के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया। बताते चले कि यहां 5 दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है लोग परेशान है और इस गर्मी ने पांच जवानों की जान ले ली है।

Related Articles

Back to top button