सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल सहित 4 लोगों की मौत

कूचबिहार। जिले के घोकसाडांगा में गुरुवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में पुलिस कांस्टेबल सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला कांस्टेबल और एक एसआई घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, वहीं हादसे के बाद से कार चालाक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार प्रधाननगर थाना के एएसआई विश्वजीत दास बुधवार को कांस्टेबल गोविंदो सेन, महिला कांस्टेबल चंदना पाल और एक नाबालिग की मां शिप्रा कर के साथ अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सिलीगुड़ी से कूचबिहार गए थे। वहां आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। उसे लेकर सभी पुलिसकर्मी रात में ही एक कार से सिलीगुड़ी लौट रहे थे। आज तड़के कूचबिहार के घोकसाडांगा के पास कार अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी।

इस हादसे में प्रधाननगर थाने के कांस्टेबल गोविंद सेन, नाबालिग जोत्स्ना कर, उसकी मां शिप्रा और आरोपी युवक की मौत हो गई। एसआई विश्वजीत दास और महिला कांस्टेबल चंदना पाल घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button