अमृतपाल के समर्थन में रैली निकालने वाले 4 लोग गिरफ्तार

रायपुर –सिविल लाईन थाना क्षेत्र में सिख समाज के कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली गई थी। रायपुर पुलिस द्वारा उक्त तथ्य को संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल के पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों एवं इस संबंध में रैली में सम्मिलित कुछ व्यक्तियों द्वारा दिये गये विडियों बाईट का अवलोकन करने पर तथ्य सही पाया गया
दिलेर सिंह रंधावा, मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू, हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू एवं अन्य द्वारा यह रैली निकाली गई थी। उक्त कृत्य से लोक शांतिभंग होने की संभावना के मद्दे नज़र और वीडियो इत्यादि से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 180/23 धारा 147, 153(ए), 504, 505(1)(बी) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button