मुजफ्फरनगर : सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

 उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर टैंकर से जा टकराई। जिसके चलते एक महिला की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं इस घटना में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से तीनों घायलों को गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया जहाँ दो और लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।                                                                                                                                                  दरअसल घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 की है जहां मेरठ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी साइड से आ रहे टैंकर से जा टकराई। जिसके चलते कार सवार एक 50 वर्षीय महिला राजेश देवी पत्नी राज्यपाल कि जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान एक 30 वर्षीय युवक सोहनवीर और 25 वर्षीय युवक अंकित की मौत हो गई। आपको बता दें कि हादसे के शिकार कार सवार छुदाई गांव थाना किठौर जनपद मेरठ के निवासी है जो एक ही परिवार के थे । बता जा रहा है कि हादसे के दौरान एक डेढ़ वर्ष का बालक यश भी कार में सवार लेकिन बच्चे को खरोच तक नहीं आई वह सही सलामत है।                                                                                                                                                                   इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए सुनील कुमार नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि देहरादून की तरफ से ट्रक आ रहा था दिल्ली की तरफ से कार आ रही थी और कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ पहुंच गई और ट्रक में टक्कर मार दी इसमें 2 महीना थी दो पुरुष से एक बच्चा था एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी 3 अस्पताल भिजवा दिए गए लेकिन तीनों सीरियस हैं हास्य के चलते हाईवे पर जाम लगा हुआ है पुलिस मौके पर पहुंच गई अब जाम खुलवाया और डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Related Articles

Back to top button