CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 26 नक्सली ढेर:मारा गया 50 लाख रुपए का इनामी मिलिंद,

3 जवान भी घायल; गढ़चिरौली के जंगल में सर्चिंग जारी

गढ़चिरौली एनकाउंटर में जवानों ने 50 लाख रुपए के खूंखार इनामी नक्सली मिलिंद को भी मार गिराया है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली इलाके में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को ढेर किया है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हुए हैं। गढ़चिरौली के SP अंकित गोयल ने इसकी पुष्टि की है। सीनियर कैडर का हार्डकोर नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे भी इस मुठभेड़ में ढेर हुआ है। इसके साथ ही और कई बड़े लीडरों के मारे जाने की खबर मिल रही है। जवान अब भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

जानकारी के मुताबिक, फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़चिरौली के ग्यारापट्टी के जंगल में भारी संख्या में कई हथियारबंद नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह महाराष्ट्र पुलिस के सी-60 यूनिट को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। जैसे ही जवान इस इलाके के जंगलों में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया था। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। कई घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। जिसमें जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार समेत सामान भी बरामद किया गया है।

मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है।

जानिए कौन है मिलिंद?
गढ़चिरौली एनकाउंटर में जवानों ने खूंखार नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे को भी मार गिराया है। इस पर 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था। यह कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहा है। मिलिंद नक्सलियों को गोरिल्ला युद्ध प्रशिक्षण देने के लिए शिविर आयोजित करता है। इससे प्रशिक्षण लिए कई लीडर आज महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्य में तांडव मचा रहे हैं। मिलिंद की पत्नी भी माओवाद संगठन में थी, जिसे 2011 में गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसी इलाके में ऑपरेशन पर निकले थे जवान।

सप्ताह भर में 20 लाख के नक्सली हुए ढेर
इधर, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पिछले 1 सप्ताह में जवानों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 4 माओवादियों को ढेर किया है। इनमें 3 महिला माओवादी भी शामिल हैं। इन चारों मां माओवादियों पर छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से पांच 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जिन तीन महिला नक्सलियों को ढेर किया गया है वे कटेकल्याण एरिया कमेटी की हार्डकोर माओवादी थी। जो कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रही हैं। इसके अलावा जिस पुरुष माओवादी को जवानों ने मारा है वो नक्सलियों के इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय था।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button