दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, 20 फ्लाइट्स हुई रद्द

उत्तर भारत में लगातार कड़ाके की ठंड से लोग तो परेशान हैं ही लेकिन यातायात पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। इस तेज ठंड में उत्तर भारत कोहरे कि मार भी झेल रहा है। उत्तरी भारत में जम्मू कश्मीर , दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कड़ाके कि ठंड पड़ रही है।
वहीं बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण लगभग 20 फ्लाइट्स रद्द हुई है। साथ ही कई ट्रेनें लेट चल रही हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है को कोहरे के कारण पहली बार यातायात हताहत हुआ हो, पहले भी कोहरे के कारण यातायात पर इसका सीधा असर हुआ है। लेकिन इस बार दिल्ली में ठंड कड़ाके कि पड़ थी है। यहां इतनी ठंड है कि शिमला और मसूरी जैसे ठंडे इलाकों में भी इतनी ठंड नहीं पड़ रही। ऐसे में मौसम विभाग ने 1,2 और 3 जनवरी तक उत्तरी भारत में और ज्यादा ठंड पड़ने की बात कही है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में इस दिन ओले पड़ने की संभावना ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button