लखनऊ में डॉक्टर हुआ संक्रमित, नोएड में एक और कोरोनावायरस पॉजिटिव केस, भारत में अब 153 संक्रमित

चीन के वुहान से जन्मा कोरोना वायरस भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 153 हो चुकी है। यह आंकड़ा अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक रेजिडेंट डॉक्टर भी संक्रमित हो गया है। बता दें कि वह डॉक्टर कोरोना से पीड़ित मरीज का इलाज कर रहा था। डॉक्टर के अंदर कोरोना के सिम्टम्स मिले थे, जिसके बाद उसका टेस्ट कराया गया। टेस्ट पॉजिटिव आ गया है। वहीं अब उस डॉक्टर को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कराया गया है। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा 153 हो गया है

इतना ही नहीं कर्नाटक कि राजधानी बेंगलुरु में अब कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं। 6 मार्च को अमेरिका से आए 56 वर्षीय बुजुर्ग और स्पेन से लौटे एक 25 वर्षीय युवती का टेस्ट पॉजिटिव आया है। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कर्नाटक में अब तक 13 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें एक की मौत हो चुकी है।

वहीं नोएडा में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव केस मिला है। यह शख्स इंडोनेशिया से यात्रा करके लौटा था। अब उस शख्स को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कोरोनावायरस के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। सभी राज्य की सरकार कोरोनावायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button