महाराष्ट्र में 24 घंटे में 14,348 नए कोरोना संक्रमित मिले, 278 की हुई मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को 14,348 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 14,30,861 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 278 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 37,758 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 11,34,555 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 278 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 46 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 94 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 21, पुणे मंडल में 79, कोल्हापुर मंडल में 24, औरंगाबाद मंडल में 5, लातूर मंडल में 14, आकोला मंडल में 1, नागपुर मंडल में 40 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 2,12,462 हो गई है। मुंबई में अब तक 9,060 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 16,835 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 11,34,555 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,58,108 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 29,314 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,95,658, नासिक मंडल में 1,90,535, पुणे मंडल में 3,76,626, कोल्हापुर मंडल में 96,908, औरंगाबाद मंडल में 53,889, लातूर मंडल में 58,579, आकोला मंडल में 43,926, नागपुर मंडल में 1,13,077 और अन्य राज्यों के 1,663 मरीज पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button