राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1106 covid-19 मामले दर्ज, 13 लोगों की हुई मौत

राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। लगातार दूसरे दिन दिल्ली में पिछले 24 घंटों में हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में 1106 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 398 पहुंच चुकी है। दिल्ली में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसकी जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में मरीज बढ़ रहे हैं लेकिन यहां मरीज ठीक भी हो रहे हैं। करीब 50 फ़ीसदी लोग राजधानी दिल्ली में ठीक हो रहे हैं। देखा जा रहा है कि 80 फ़ीसदी लोग भी ठीक हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर किसी को खांसी बुखार है और कोरोनावायरस का लक्षण नहीं है, तो अस्पताल जाने की भी जरूरत नहीं है। आप घर पर ही एक अलग कमरे में रह सकते हैं और अपना ध्यान रख सकते हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में अब तक 17386 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पिछले 1 दिन में 1106 नए के सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत भी हो चुकी है और इसके अलावा 69 पुरानी मौतें दर्ज की गई हैं।

Related Articles

Back to top button