यूपी में 102, 108 और ALS एंबुलेंस के कर्मियों ने सैनिटाइजर मास्क और ग्लव्स ना मिलने पर

कोरोनावायरस के मद्देनजर भारत में लॉक डाउन किया गया है। कोरोना वायरस मरीजों को ठीक करने में डॉक्टर और अन्य कर्मियों का बड़ा किरदार है। आज के समय में कोरोना वायरस से जंग यह डॉक्टर लड़ रहे हैं। यह लोग खुद की जान जोखिम में डालकर लोगों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे मेंअब बड़ी खबर यूपी से आ रही है कि पूरे उत्तर प्रदेश में 102, 108 और एलएस एंबुलेंस के कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। यह हड़ताल मास्क सैनिटाइजर ग्लव्स और जरूरी सामान न मिलने पर की गई है।

बता दें कि 102, 108 और एलएस एंबुलेंस के कर्मियों ने कहा है कि हमारी सेहत का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। हमें मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स और बहुत से जरूरी सामान नहीं दिए जा रहे हैं। जिसके कारण वह ये हड़ताल कर रहे हैं। सभी कर्मी आरोप लगा रहे हैं कि हमें बिना किसी इंतजाम के मरीजों को उठाना पड़ता है। उनके पास सैनिटाइजर ग्लव्स और जरूरी सामान नहीं है और इन सब के बिना ही वह मरीजों को उठाते हैं जिससे उनमें भी कोरोनावायरस फैल सकता है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

बता दे कि पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ 19226 एंबुलेंस कर्मियों ने सेवा को ठप कर दिया है। सरकार से मांग की जा रही है कि उन्होंने यह जरूरी सेवाएं जल्द से जल्द मिले।

Related Articles

Back to top button