औरंगाबाद : हिंसक झड़प से 10 पुलिसकर्मियों घायल

महाराष्ट्र – औरंगाबाद में दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हुई इस दौरान जब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की तो करीब 500 लोगों की भीड़ ने पथराव किया और पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी।उपद्रवियों की ओर किए गए इस हमले में 10 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 16लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया, यह घटना औरंगाबाद जिले के किराडपुरा इलाके में हुई, जहां एक प्रसिद्ध राम मंदिर है। जैसे की देश भर में रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है।इस घटना में उपद्रवियों ने 9 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए 8 टीम का गठन किया गया है।स्थिति अब नियंत्रण में है और पूरे औरंगाबाद में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने कहा यह मामला दो समूहों के बीच झड़प के साथ शुरू हुआ।प्रत्येक समूह में लगभग पांच व्यक्ति शामिल थे।दोनों समूह राम मंदिर के पास आपस में भिड़ गए। कुछ देर बाद एक गुट वहां से चला गया और पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद वहां भीड़ जमा हो गई और वे अपने साथ पत्थर और पेट्रोल की बोतलें लेकर आए और उसे पुलिसकर्मियों पर फेंका। इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इलाके में शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।हालांकि, कुछ लोग भड़काऊ बयान देकर वहां माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button