धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में भगदड़, महिलाओं समेत 10 लोग घायल

भगदड़ में अधिकतर बुजुर्ग, बच्‍चे और महिलाएं घायल बताए जा रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मैट्रो के पास हो रहे बाबा बागेश्वर सरकार के कथा कार्यक्रम में भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई। बताया गया है कि इस दौरान महिलाओं समेत करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला करंट की भी चपेट में आई है।

बताया जा रहा है कि दिव्य दरबार में अर्जी लगाने की होड़ मची थी, भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक महिला करंट की चपेट में भी आ गई। बताया जा रहा है कि वीआईपी पास से पीछे छोटे से गेट से एंट्री करवाई जा रही थी, वहां पर बिजली के तार होने की वजह से एक महिला को करंट लगा है। वहीं भगदड़ मचने की वजह से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं ज्यादातर घायल हुई हैं।

कुछ महिलाओं के सिर पर गंभीर चोट लगी है। एक महिला के आंख के ऊपर चोट आई है। तीन एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है

Related Articles

Back to top button