भोपाल पहुंचा कोरोना, लदंन से लौटी लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव, लोगों की टेंशन बढ़ी!

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अभी तक कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए थे। पांच दिन पहले लंदन से लौटी एक लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों ने इसे कंफर्म किया है, हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई। जेके अस्पताल द्वारा लिए गए सैंपल की जांच भोपाल एम्स में हुई थी।

मध्यप्रदेश में कोरोना से संक्रमित पहले चार मरीज थे, चारों जबलपुर के थे। अब राजधानी भोपाल में भी एक कोरोना संक्रमित मरीज मिली है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव लड़की पांच दिन पहले लंदन से लौटी थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान उसे फिट पाया गया था। उसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस से 17 मार्च को भोपाल पहुंची थी।

26 वर्षीय यह लड़की लंदन में रहकर एलएलएम की पढ़ाई कर रही थी। लड़की भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी में रहती है। जब प्रदेश में कोरोना के मामले सामने आने लगे तो लड़की के पिता रविवार को भोपाल कलेक्टर तरुण पिथौड़े से संपर्क किया। साथ ही उनसे बेटी की कोरोना टेस्ट करवाने की मांग की। उसके बाद जेपी अस्पताल के डॉक्टर्स पीड़ित के घर पहुंचे और थ्रोट के सुआब का नमूना लिया।

भोपाल एम्स में हुई जांच

सैंपल की जांच भोपाल एम्स में हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिजनों की भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। साथ ही लड़की को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

बढ़ी टेंशन

भोपाल में एहतियात के दौरान पर पहले ही सभी मॉल और दुकान बंद कर दिए गए थे। इसके साथ ही देश भर में बढ़ते मामले को देखते हुए पूरे शहर को 24 मार्च तक के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। साथ ही लोग से एहतियात बरतने की अपील की गई है। यह भी पता किया जा रहा है कि भोपाल पहुंचने के बाद यह लड़की किन-किन लोगों के संपर्क में आई थी।

Related Articles

Back to top button