बीजेपी की बागडोर कब किसके हाथ में थी, जानिए !

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी को अपना नया उत्तरधिकारी/ राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। पार्टी की परम्परा के अनुसार, निर्विरोध चुनाव के साथ हिमाचल प्रदेश के जगत प्रकाश नड्डा पार्टी के 11वे अध्यक्ष चुने गए। उनसे पहले इस पद पर अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेता कार्यरत रहे है। वहीँ, अमित शाह की अगुवाई में पार्टी को देश में कई बड़ी जीत हासिल हुई हैं। ऐसे में जेपी नड्डा के सामने इस जीत के सिलसिले को बरक़रार रखने और पार्टी को आगे बढ़ाने की चुनौती रहेगी। इसमें उन्हें अपने से पहले इस पद पर विराजे महानुभावों के कार्यों से सीखने को मिल सकता है। आइए जानते है, जेपी नड्डा से पहले इस पद पर कौन कितने समय के लिए विराजमान था।

1. अटल बिहारी वाजपेयी, 1980-86

2. लालकृष्ण आडवाणी, 1986-91

3. मुरली मनोहर जोशी, 1991-93

लालकृष्ण आडवाणी, 1993-98

4. कुशाभाऊ ठाकरे, 1998-2000

5. बंगारु लक्ष्मण, 2000-01

6. जन कृष्णमूर्ति, 2001-02

7. वेंकैया नायडू, 2002-04

लालकृष्ण आडवाणी, 2004-05

8. राजनाथ सिंह, 2005-09

9. नितिन गडकरी, 2009-13

राजनाथ सिंह, 2013-14

10. अमित शाह, 2014-20

गौरतलब है कि बीजेपी के इतिहास में सबसे ज़्यादा समय के लिए पार्टी की कमान दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी के हाथों में रही है। वे पार्टी के दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनके 5 साल के कार्यकाल के बाद मुरली मनोहर जोशी ने पार्टी की कमान संभाली थी। उनके बाद एक बार फिर पार्टी का कार्यभार लाल कृष्ण अडवाणी के कन्धों पर आ गया था। अगले 5 साल तक वे फिर पार्टी के अध्यक्ष पद पर रहे। इसके बाद 2004 में एक बार फिर उन्होंने पार्टी की बागडोर संभाली। इस बार एक साल पार्टी सँभालने के बाद यह कार्यभार राजनाथ सिंह को दिया गया था। यानी कुल मिलकर, लाल कृष्ण अडवाणी 11 साल तक पार्टी के प्रमुख रहे।

Related Articles

Back to top button