नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह, PM मोदी समेत इन दिगग्ज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह का आज शनिवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया।

PM मोदी ने कहा ये

पीएम मोदी ने लिखा कि श्री बूटा सिंह जी गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से मैं दुखी हूं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।

राहुल गांधी हुए भावुक

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बूटा सिंह के निधन पर कहा कि सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।

 

Related Articles

Back to top button