इस बात पर नाराज़ बाबा रामदेव ने गिनाए तीन हत्यारे-कम्युनिस्ट, ईसाई और मुगल

 

योगगुरु रामदेव सीताराम येचुरी के एक बयान पर इस कदर भड़क गए कि ईसाइयों, कम्युनिस्टों और मुगलों को हत्यारा करार दिया। दरअसल भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे सीताराम येचुरी ने हिन्दू धर्म ग्रन्थ रामायण-महाभारत को हिंसक बता दिया था। येचुरी ने कहा था – “कौन कहता है कि हिंदू हिंसक नहीं होते हैं? रामायण और महाभारत उठा कर देख लो, पता चल जाएगा |” उनके इसी बयान पर बाबा रामदेव भड़क गए।उन्होंने सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी पर जोरदार हमला बोलते हुए कम्युनिस्टों, ईसाईयों और मुगलों को हत्यारा बता दिया |

बाबा रामदेव ने कहा कि कम्युनिस्टों, ईसाइयों और मुगलों ने अपने राज्य विस्तार के लिए और न्याय व कानून के नाम पर 50 करोड़ निर्दोष लोगों का कत्ल किया। क्या सीताराम येचुरी इसको अत्याचार व हिंसा कहने का साहस कर पाएंगे? इसके बाद रामदेव ने सीताराम येचुरी को अपना नाम बदल कर तैमूर, बाबर या रावण रख लेने की सलाह भी दे दी |

सीताराम येचुरी ने कहा था- “रामायण और महाभारत भी हिंसा और लड़ाई के उदाहरणों से भरे हुए हैं | एक प्रचारक होने के नाते, आप महाकाव्यों का वर्णन करते हैं लेकिन फिर भी दावा करते हैं कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते? यह कहने के पीछे क्या तर्क है कि एक धर्म है जो हिंसा में संलग्न है और हम हिंदू हिंसा नहीं करते|” बाबा रामदेव के मुताबिक सीताराम येचुरी ने ऐसा बयान देकर हिन्दुओं और उनके ग्रंथों का घोर अपमान किया है|

 

 

Related Articles

Back to top button