पैरालिंपिक पदकवीरों को 32.5 करोड़ का पुरस्कार देंगे योगी

11 नवंबर को मेरठ में भव्य आयोजन, सुहास, प्रवीण कुमार को मिलेगी 4 करोड़ सम्मान राशि

सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM योगी टोक्यो पैरालिंपिक के 19 पदकवीरों को 32.5 करोड़ की पुरस्कार राशि भेंट करेंगे। 11 नवंबर को मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। वहीं, यूपी के 6 खिलाड़ी जिन्होनें टोक्यो में प्रतिभाग किया उन्हें 1.50 करोड़ की धनराशि पुरस्कार में दी जाएगी। हर खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। नोएडा के डीएम सुहास एल वाई और नोएडा के एथलीट हाईजंपर प्रवीन कुमार को टोक्यो में रजत पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपए का पुरस्कार योगी देंगे।

8 पैरालिंपियन होंगे सम्मानित
सम्मान समारोह में यूपी के 8 पैरालिंपियन को 25-25 लाख रुपए सम्मान स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। इन खिलाड़ियों ने टोक्यो पैरालिंपिक में भाग लेकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सभी 6 खिलाड़ियों को सरकार सम्मान राश देगी। इन 6 खिलाड़ियों में गौतमबुद्धनगर के एथलीट वरुण सिंह भाटी, इटावा के एथलीट अजीत सिंह, संभल के पैराशूटर दीपेंदर सिहं, बागपत के पैराशूटर आकाश, मेरठ के पैरा आर्चर विवेक चिकारा, मुजफ्फरनगर की पैरा आर्चर ज्योति बालियान शामिल हैं। 6 खिलाड़ियों को सहभागिता पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि नोएडा के डीएम सुहास एलवाई और नोएडा के पैरा एथलीट प्रवीन कुमार दोनों को रजत पदक जीतने पर 4-4 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। दोनों खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए प्रदेश स्तर की सम्मान राशि और 2 करोड़ रुपए राष्ट्रीय पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।

19 पदकवीरों को मिलेगा सम्मान
स्वर्ण पदक

खिलाड़ीराज्यखेलपुरस्कार राशिअवनी लखेराराजस्थान10मी शूटिंग2 करोड़सुमित अंतिलहरियाणाभाला फेंक2 करोड़मनीष नरवालहरियाणा50 मी. शूटिंग2 करोड़प्रमोद भगतओडिसाबैंडमिंटन2 करोड़कृष्णा नागरराजस्थानबैंडमिंटन2 करोड़

रजत पदक

खिलाड़ी- राज्य- खेल- पुरस्कार राशि भाविना पटेल- गुजरात- टेबलटेनिस- 1.50 करोड़ निषाद कुमार- हिमांचल प्रदेश- हाईजंप-1.50 करोड़ देवेंद्र झाझरिया- राजस्थान- जैवलिन थ्रो-1.50 करोड़ योगेश कठुनिया- हरियाणा- डिस्कस थ्रो-1.50 करोड़ प्रवीण कुमार- यूपी- हाईजंप-4 करोड़ मरियप्पन थंगावेलु- तमिलनाडु- हाईजंप-1.50 करोड़ सुहास एल वाई- यूपी- बैडमिंटन-4 करोड़ सिंघराज अधाना- हरियाणा- शूटिंग 50 मी -1.50 करोड़

कांस्य पदक
सिंघराज अधाना- हरियाणा- शूटिंग 10 मी. -1 करोड़
सुंदर सिंह गुर्जर- राजस्थान- भाला फेंक-1 करोड़
शरद कुमार- बिहार- हाईजंप-1 करोड़
हरविंदर सिंह- हरियाणा- तीरंदाजी- 1 करोड़
मनोज सरकार- उत्तराखंड- बैडमिंटन- 1 करोड़
अवनी लखेरा- राजस्थान- शूटिंग 50 मी.- 1 करोड़

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button