योगी का अखिलेश पर तंज:गोरखपुर में CM बोले- जो लोग अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवा रहे थे,

आज वे चेहरे बदल रहे

गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में 1990 में जो लोग गोली चला रहे थे, आज वे चेहरे बदल रहे हैं। नाम, रूप अलग हो सकते हैं, लेकिन काम वही है। लाखों कारसेवकों और भारतीयों ने वह दर्द महसूस किया है। इसलिए आज दीपोत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने का संकल्प आज पूरा हो रहा है। सीएम योगी गोरखपुर के बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में BJP गोरखपुर क्षेत्र के मंडल अध्‍यक्ष और प्रभारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘2014 में देश की जनता ने PM पर विश्वास किया। 2019 में विश्वास किया। देखते ही देखते दुनिया का नजरिया भारत के प्रति जैसे नजरिया बदला, आज वे सभी काम हो रहे हैं, जो कभी असंभव होता था। पहले यूपी के लोगों को बाहर अपमानित किया जाता था। आज आप जाएंगे तो सम्मान मिलेगा। 360 डिग्री पर सब कुछ घूम चुका है’।

भाजपा ने अखिलेश पर बोला हमला

भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

और क्या-क्या बोले CM योगी

क्या पहले किसी प्रधानमंत्री को वैक्सीन सेंटर का दौरा करते देखा? कोरोना के दौरान राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद किया था… कोरोना के दौरान कांग्रेस, SP, BSP किसी का भी अता-पता नहीं था, तब सिर्फ केंद्र और राज्य सरकार या फिर RSS था।2017 के पहले यूपी में तो 2014 के पहले देश में सरकार नहीं थी। सिर्फ देश में 10 सांसद थे। 2014 में 73 सांसद बने। 2019 में दुनिया का एक महान गठबंधन बना, यूपी में बीजेपी 65 सीट जीती। उत्साह और उमंग करंट की तरह दौड़ता हुआ दिखाई देना चाहिए2017 से पहले यूपी में विधायकों की संख्या सिर्फ 47 थी। आज 304 है । 2017 के पहले एमएलसी सिर्फ 10 थे। आज 37 हैं। 2017 के पहले स्थानीय निकाय मेयर और चेयरमैन सिर्फ दहाई के अंक में थे। सफलता का मंत्र क्या है? रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन हम सबका यही मिशन है कि कैसे हम अपनी सफलता को आगे लेकर जाएं।

मेरा परिवार बीजेपी के साथ खड़ा होगा
उन्होंने कहा कि दीपावली पर मैं प्रदेश के ढाई करोड़ बीजेपी के सदस्य यह संकल्प लें कि मैं और मेरा परिवार बीजेपी के साथ खड़ा होगा और एक किसी अन्य को भी संकल्प दिलाएंगे। जिसके घर में दीप न हो, उसके घर में कमल का एक दीप जलाइए।

पहले की सरकारों में बच्चों की स्कालरशिप रोक दी जाती थी। पहले यह संख्या 16 लाख थी। वर्तमान में 64 लाख बच्चों को स्कालरशिप दी जाती थी। पहले मुख्यमंत्री अपना आवास बनाता था, आज बीजेपी 43 लाख लोगों को आवास दिया। पहले कभी किसी को फ्री राशन मिला था क्या? आज तो मिल रहा है न। कहा कि पहले दवा कभी किसी को फ्री मिली थी, लेकिन आज मिल रही है। फिर मौन क्यों हैं? पूछिए पब्लिक से। यह हर किसी को बताने की जरूरत है। हमने तो आस्था का भी सम्मान की, हमने लोक कल्याणकारी योजनाएं भी दी।

हमने बड़े प्रोजेक्ट भी दिए। यही परिवर्तन है। यह सभी को बताने की जरूरत है। मेरा परिवार, भाजपा परिवार के लक्ष्य के साथ हर बूथ पर 100-100 कार्यकर्ता जोड़ने की जरूरत है। मेरा नारा है, बूथ जीता तो चुनाव जीता।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button