योगी आदित्यनाथ अब दोबारा नहीं बन पाएंगे सीएम, जानिए अखिलेश ने ऐसा क्यों कहा

योगी आदित्यनाथ नोएडा जा चुके हैं, इसलिए अब वह दोबारा सीएम नहीं बन पाएंगे

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव का तारीख ऐलान होने के बाद से ही सियासत गरमा गई हैं। वही सभी पार्टिया एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए  नोएडा की धरती पर कदम न रखने के पीछे का रहस्य बतााया। उन्होंने कहा कि नोएडा जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं बच पाती है, इसीलिए मैं नोएडा नहीं गया। अब हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा जा चुके हैं, इसलिए अब वह दोबारा सीएम नहीं बन पाएंगे।’

आपको बता दे कि यूपी के सियासी गलियारों में काफी समय से यह चर्चा रही है कि मुख्यमंत्री रहते हुए जो भी शख्स नोएडा जाएगा, उसकी सत्ता छिन जाएगी। सियासी जमात के बीच इस ‘अपशगुन’ का डर ऐसा रहा कि हर मुख्यमंत्री नोएडा जाने से बचता रहा। बता दे कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए नोएडा मेट्रो का शिलान्यास भी लखनऊ से ही किया था। हालांकि योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को तोड़ते हुए वर्ष 2022 में ही नोएडा का दौरा किया था।

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर अखिलेश ने कही ये बात

वहीं भगवान को लेकर राजनिति में एंट्री के सवाल के जवाब में सपा सुप्रीमो ने कहा कि श्रीकृष्ण हमारे कुल देवता हैं। हम सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं। कोई भी देवता किसी एक व्यक्ति या पार्टी का नहीं होते हैं। इस बार जनता भाजपा को राधे-राधे कहकर सत्ता से विदा कर देगी।

वहीं अखिलेश यादव ने इसके साथ ही स्वीकार किया कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करना उनकी बड़ी गलती थी। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के साथ समझौता एक बड़े मिशन को लेकर किया था। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अब समान विचारधारा वाले दलों के साथ उनका गठबंधन हुआ है। सभी को साथ लेकर विधानसभा चुनाव जीतेंगे। साथ ही ये भी कहा कि एस बार जनता भाजपा को उखाड़ फेकेगी, और सपा का स्वागत करेगी।

Related Articles

Back to top button