यादव कुनबे की होली: सैफई में मुलायम ने मनाया रंगो का त्योहार, अखिलेश-शिवपाल के साथ खेली फूलों की होली

 

देशभर में रंगों से खेली जाने वाली होली धूमधाम से मनाई जा रही है। कोरोना के चलते दो साल रंगे के इस पर्व को नहीं मनाया गया था। दो साल बाद मनाए जा रहे होली के पर्व को लेकर चारों ओर उल्लास है। वहीं, सैफई में होली के मौके पर मुलायम सिंह यादव का परिवार एक मंच पर नजर आया। सभी ने साथ में फूलों की होली खेली। सैफई में फूलों की होली का स्थान बदल दिया गया था। मुलायम सिंह के गांव सैफई की होली इस बार रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव पंडाल में बड़े भव्य तरीके से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत पूरे परिवार ने महोत्सव पंडाल में होली खेली। सुबह से ही प्रदेश भर से कार्यकर्ता और नेताओं का यहां जमावड़ा शुरू हो गया था। नेताजी मुलायम सिंह यादव की पसंद रही होली फाग के गायन करने वाले बुजुर्ग भी काफी संख्या में पहुंचे थे। 51 कुंतल फूल कन्नौज स यहां पर मंगाए गए थे।
मुलायम परिवार की होली

प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव सिंह यादव मंच पर पहुंचे और प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पैर छुए। इसके बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव फूलों की होली खेलने के लिए महोत्सव पंडाल में पहुंचे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव से हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।

मुलायम और अखिलेश यादव ने परिवार के सभी लोगों ने खेली फूलों की होली।

इससे पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने फाग गायन कर रहे लोगों के बीच जाकर स्वयं भी फाग गायन किया।

प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने फाग भजन सुनाया तो नेताजी मुलायम सिंह यादव उनके भजन पर खुशी से हाथ उठाने लगे। अखिलेश यादव भी उनके भजन पर प्रसन्न हुए।

 

Related Articles

Back to top button