ओडिशा व मिजोरम में कोरोना मरीजों की संख्या चिंताजनक

गुवाहाटी, पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है, जबकि मिजोरम में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पहली बार एक दिन में मिजोरम में संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार कर गयी है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार 402 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या नौ लाख 24 हजार 484 हो गई है। इनमें आठ लाख 61 हजार 585 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल चार हजार 916 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।

इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 50 हजार 802 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अबतक नौ हजार 652 मरीजों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान 54 मरीजों की मौत हुई है।

असम में नये संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार 528 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या पांच लाख 60 हजार 19 पहुंच गई है, जबकि पांच लाख 39 हजार 928 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार 830 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 13 हजार 582 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार 162 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 26 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 989 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 93 हजार 656 है जबकि 81 हजार 645 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार 37 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 10 हजार 524 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार 487 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 224 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 76 हजार 536 हो गई है। इनमें 72 हजार 69 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 490 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन हजार 663 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 741 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 569 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 61 हजार 763 हो गई है जबकि 55 हजार, 648 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 485 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल पांच हजार 84 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से एक हजार 31 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान सात मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 490 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 46 हजार 357 है जबकि 41 हजार 820 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 435 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार 319 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 218 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच एक हजार 369 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 33 हजार 452 हो गई है। इनमें से 23 हजार 911 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 339 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, नौ हजार 404 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अबतक कोरोना से मरने वालों की संख्या 137 है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 54 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 27 हजार 362 है। राज्य में कुल 24 हजार 793 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 78 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, एक हजार 256 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 545 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीज की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 179 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 25 हजार 339 हो गई है। इनमें से 21 हजार 771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 222 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार 970 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 331 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीज की मौत हुई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1 हजार 629 नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 70 हजार 814 हो गई है। अभीतक राज्य में 9 लाख 47 हजार 381 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 17 हजार 746 है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नये मामलों में से 939 संगरोध से हैं जबकि 690 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें खोर्धा जिले में सर्वाधिक 532 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

Related Articles

Back to top button