राष्ट्रीय महिला दिवस पर सपाइयों का महिला घेरा कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय महिला दिवस एवं भारत की पहली महिला राज्यपाल स्वर्गीय सरोजिनी नायडू के जन्म दिवस पर आज जनपद बहराइच में समाजवादी पार्टी की महिला सभा द्वारा महिला घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया,,महिला घेरा संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने भाजपा सरकार में महिलाओं से संबंधित अपराधों की बढ़ोतरी को गंभीर बताया,,,उन्होंने किसानों के समर्थन में बोलते हुए कहा कि आंदोलन कर रहे किसान हटेंगे नही,डेट रहेंगे बल्कि केंद्र की सरकार को हटाने का काम करेंगे,,,

ये भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मोर्या ने की कॉन्फ्रेंस, जानिए क्यों

उन्होंने कहा कि सरकार जो न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात करके जनता को गुमराह कर रही है वो अब किसान समझ चुके हैं,,, कुछ चंद किसानों को बहला फुसलाकर उनसे बेहतर खरीद होने की बात कहलवाई जा रही है,,,उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकत्रियों यह शपथ ले रही है कि हर हाल में 2022 में योगी की सरकार हटाना है,, सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस पर जूही सिंह ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर भागीदारी कर रही हैं और हर क्षेत्र में जाकर देश का नाम रोशन कर रही है,,,

Related Articles

Back to top button