पुरुष टीम के बाद महिला हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में

इतिहास रचने की बारी कमलप्रीत की, पहली बार कोई भारतीय महिला डिस्कस थ्रो के फाइनल में, शाम को मुकाबला

कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरेंगी। कमलप्रीत अगर मेडल जीतती हैं तो वह एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी।

टोक्यो ओलिंपिक के 11वें दिन भारत के पास महिला हॉकी के बाद अब एथलेटिक्स में भी इतिहास रचने का मौका है। कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरेंगी। वह अगर जीतती हैं तो वह एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी। क्वालिफिकेशन राउंड में कमलप्रीत के प्रदर्शन को देखते हुए उनसे मेडल लाने की उम्मीद बढ़ चुकी है। उन्होंने 64 मीटर दूर चक्का फेंककर इतिहास रच दिया था।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। भारत की गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में गोल दाग टीम को 1-0 की लीड दिलाई। यही गोल निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने डायरेक्ट फ्लिक से गोल किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार ड्रैग फ्लिक से गोल गंवाया।

शूटिंग में भी भारत की आखिरी उम्मीद ऐश्वर्य प्रताप सिंह और संजीव राजपूत का मुकाबला चल रहा है। ये दोनों 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ऐश्वर्य नीचे खिसके
नीलिंग राउंड में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद प्रोन राउंड में ऐश्वर्य अच्छा नहीं कर सके। उन्होंने 98, 99, 97, 97 के अंक हासिल किए और कुल 391 का स्कोर हासिल किया। अब वह टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं।

शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह दूसरे नंबर पर
शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों के 50 मीटर थ्री पॉजिशन के नीलिंग में कुल 397 का स्कोर किया। उन्होंने पहली सीरीज में 99, दूसरी में 100, तीसरी में 98 और चौथी सीरीज में 100 का स्कोर किया।

संजीव और ऐश्वर्य का मुकाबला शुरू
शूटिंग में पुरुषों के 50 मीटर थ्री पॉजिशन के क्वालिफिकेशन में संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर हिस्सा ले रहे हैं। थ्री पॉजिशन राइफल में तीन राउंड होते हैं। खिलाड़ियों को 3 पॉजिशन नीलिंग (घुटने के बल बैठना) प्रोन ( लेटकर) और स्टैडिंग (खड़े होकर) पोजिशन में निशाना लगाना होता है। हर राउंड में 40 शॉट्स होते हैं। तीनों राउंड के बाद टॉप 8 खिलाड़ी अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगे।

महिला हॉकी में अर्जेंटीना टीम सेमीफाइनल में
महिला हॉकी के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली महिला हॉकी टीम बन गई।

आखिरी स्थान पर रहीं दुती चंद
भारत की दुती चंद महिला 200 मीटर हीट-4 में आखिरी स्थान पर रहीं। हीट में उनका पोजिशन 7वां था। इसी के साथ वह सेमीफाइनल में भी जगह बनाने में नाकाम रहीं।

भारत के अगले मुकाबले:

एथलेटिक्स
शाम 4:30 बजे: कमलप्रीत कौर, महिला चक्का फेंक फाइनल
निशानेबाजी
दोपहर 1:20 बजे: पुरुष 50 मीटर राइफल फाइनल
घुड़सवारी
दोपहर 1:30 बजे: फवाद मिर्जा, इवेंटिंग जंपिंग व्यक्तिगत क्वालिफायर
शाम 5:15 मिनट: इवेंटिंग व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल

Related Articles

Back to top button