कानपुर में भारतीय ओलम्पिक दल की जीत के लिए संस्था ने की विजयश्री कामना

कानपुर टोक्यो में 23 जुलाई से शुरु होने वाले दुनिया के सबसे बड़े खेल ओलम्पिक में भारतीय टीम की जीत के लिए देश में चारों ओर प्रार्थनाओं को दौर चल रहा है। इसी कड़ी में उप्र के कानपुर में खेल की शुरुआत से ठीक एक दिन पूर्व राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी व सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वावधान में भारतीय खिलाड़ियों के विजयश्री कामना की गई।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख योग गुरु ज्योति बाबा ने कहा कि, दुनिया के सबसे बड़े 23 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे खेल मेले ओलम्पिक में भारतीय टीम की जीत के लिए शुभकामनाओं के साथ जीत की दुआ मांगी गई। उन्होंने कहा कि, इस बार हमने ओलम्पिक में सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल भेजा है और हमें बॉक्सिंग, स्विमिंग, कुश्ती और टेनिस में विशेष पदकों की आशा है। भारतीय टीम के साथ हर भारतीय पूरे वेग और उल्लास के साथ मनोबल बढ़ाने के लिए हर पल भारतीय खिलाड़ियों के साथ खड़ा है। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नशा हटाओ, कोरोना मिटाओ, खेल और खिलाड़ियों को बढ़ाओ, बेटियों को सम्मान दिलाओ अभियान के अंतर्गत भारतीय ओलम्पिक दल का मनोबल बढ़ाया।

संस्था के ज्योति बाबा ने बताया कि हम कभी हॉकी में दुनिया के बादशाह थे और दुनिया को हॉकी की बारीकियों से परिचित कराया। आज केंद्रीय सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों को जिस तरह प्रोत्साहित किया जा रहा है उसका परिणाम टोक्यो ओलम्पिक के साथ आने वाली सभी प्रतियोगिताओं में दिखाई पड़ेगा।

राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी महिला प्रदेश अध्यक्ष नीतू शर्मा ने कहा कि इस बार महिलाओं से हर भारतीय को ओलम्पिक पदक की विशेष आशा है, क्योंकि भारत की बेटियों ने अपने दम—खम से हर क्षेत्र में चहुमुखी प्रदर्शन द्वारा दुनिया को चमत्कृत किया है। हम सब भारतीय महिलाएं टीम की जीत के लिए ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं देती हैं।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी ने राष्ट्रगान गाया तथा प्रदर्शन का समापन मंडल अध्यक्ष प्रीति सोनी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम से किया। अंत में सभी को अपने बच्चों को ‘पढ़ो इंडिया’ के साथ ‘खेलो इंडिया’ की शपथ योग गुरु ज्योति बाबा ने दिलाई।

अंत में सभी ने भारतीय ओलम्पिक टीम की जीत की शुभकामनाओं के साथ गगनभेदी नारे भी लगाए। अन्य प्रमुख संगीता तिवारी, निर्मला राठौर, संगीता दीक्षित, दीप्ति अवस्थी, विनीता सिंह, हर्ष सोनी, संगीता गुप्ता, नीतू गुप्ता, दीपक सोनकर,रोहित कुमार, हरजीत सिंह सहगल, नारायण मिश्र, योगी, प्रदीप केडिया,यशस्वी बाजपेई, अनिल सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button