खाली क्यों चल रही है बंदे भारत एक्सप्रेस?

दिल्ली:भारत में पहली वंदे भारत ट्रेन फ़रवरी, 2019 में चलाई गई थी और अब तक 25 रूट्स पर कुल 50 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं।इसी महीने यानी जुलाई 2023 में चार नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू होने की संभावना है।भारत में जिस गति से वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उससे यह भी सवाल उठता है कि क्या इन ट्रेनों की मांग सच में इतनी ज़्यादा है?

हालत यह है कि कई वंदे भारत ट्रेनें तो महज़ 8 कोचों के साथ चल रही हैं, फिर भी उनमें मुसाफ़िर नदारद हैं।रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से जबलपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन महज़ 8 कोच की ट्रेन है, फिर भी एक अप्रैल 2023 से 29 जून 2023 के बीच इस ट्रेन की औसतन ऑक्यूपेंसी 32 फ़ीसदी ही रही।

इस दौरान वापसी में भी इस ट्रेन को केवल 36 फ़ीसदी यात्री ही मिले। अगर यह ट्रेन भी 16 कोच की होती तो ज़ाहिर है इसकी क़रीब 15 फ़ीसदी सीटें ही भर पाईं।

Related Articles

Back to top button