हरियाणा में महिला ने JJP MLA को क्यों जड़ा तमाचा

हरियाणा: कैथल में बाढ़ से पीड़ित महिला ने बुधवार को कथित तौर पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक ईश्वर सिंह को तमाचा जड़ दिया।वह मौके पर बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे थे।

विधायक को उनके सुरक्षा अधिकारियों ने बचाया।

इसके बाद, विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने महिला को माफ कर दिया है और महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘मैं महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करूंगा।मैंने उसे माफ कर दिया
विधायक ईश्वर सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कैथल के गुहला एरिया में दौरे पर थे, जब यह घटना हुई। कथित तौर पर महिला क्षेत्र में जमा हुई भीड़ का हिस्सा थी, गुहला चीका विधानसभा क्षेत्र के विधायक के आने के बाद लोग खराब जल निकासी को लेकर नाराज थे, जिसकी वजह से पानी जमा हुआ है।

भीड़ में जमा लोगों ने विधायक के देर से आने पर भी सवाल उठाया. एक गुस्साई महिला ने तभी विधायक को तमाचा जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। कथित वीडियो में उस महिला और अन्य स्थानीय लोगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘अब क्यों आए हो?’

Related Articles

Back to top button