सैम पित्रोदा ने दिया बयान तो गुस्से से लाल हुए पीएम मोदी, बोले- देश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

कांग्रेस पार्टी के नेता सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद अब सियासी पार तेज हो गया है। उनके बयान पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कांग्रेस पर हमलावर होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सैम पित्रोदा के बयान पर बड़ा विवाद

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं। पित्रोदा ने आगे कहा कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की भाषा अलग हो सकती है खाने पीने का तरीका अलग हो सकता है लेकिन वह एक दूसरे का सम्मान बखूबी अच्छी तरीके से करते हैं। उनका यह बयान अब विवादों में बढ़ता हुआ दिखाई देने लगा है। भारतीय जनता पार्टी इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साध रही है।

सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी नाराज

सैम पित्रोदा के द्वारा दिए गए बयान पर देश के प्रधानमंत्री नाराज होते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। कहा कि सैम पित्रोदा ने जो बयान दिया है इससे मैं बहुत गुस्से में हूं। राहुल गांधी के अंकल जी ने आज एक ऐसी गाली दी है। जिससे मैं बहुत आहत हूं। संविधान की बात करने वाले आज देश की चमड़ी का अपमान कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है क्या ये सब अफ्रीका के हैं? मेरे देश के लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर इन्होंने गाली दी है। अरे चमड़ी का रंग कोई भी हो, हम तो श्रीकृष्ण की पूजा वाले लोग हैं।इस तरीके का बयान देखा देश का अपमान करना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button