हम सरकार में हिस्‍सेदारी तय करने नहीं सरकार बनाने में लगे हैं-सुरजेवाला

पटना।कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राज्य में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बननी तय है। लोगों ने बदलाव पर मुहर लगा दी है। लेकिन यह चुनाव केवल सत्ता बदलने का नहीं था। हमें पूरी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाना है। तरक्की और रोजगार पर ध्यान देना है।
प्रेस से बात करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि हम सरकार में हिस्सेदारी तय करने में नहीं सरकार बनाने में लगे हैं। भाजपा और जदयू की तरह हमने कभी हिस्सेदारी की बात नहीं की। किसी पद की चर्चा नहीं की। टिकट वंटवारे के समय भी कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे। पर सबकुछ आसानी से तय हो गया। सरकार गठन में भी कोई परेशानी नहीं है। सुरजेवाला बहुमत आने पर उप मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मतगणना का खाका तैयार कर लिया गया है। उस खाका से सभी उम्मीदवारों को अवगत करा दिया गया है। मतहरण न हो हम इसके लिए सजग हैं। बाकी सरकार बनने पर हमारा एजेन्डा पहले से तय है हम उसी पर चुनाव जीतेंगे और उसे ही लागू करेंगे। तेजस्वी यादव से मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि अगला जब जन्मदिन मना ही नहीं रहा तो हम क्यों जश्न का रूप दें। राहुल गांधी के साथ मैं और पार्टी के सभी साथी ने बधाई दे दी और उसका जवाब भी तेजस्वी जी ने भेजा।

Related Articles

Back to top button