विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता चलाएंगे आज महा अभियान, जानिए इसमें क्या कुछ होगा ख़ास

उत्तर प्रदेश, गोरखपुर आज विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं ने श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि समर्पण अभियान के क्रम में आज का दिन महा अभियान के तौर पर लिया सभी कार्यकर्ता सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आज के दिन घर घर संपर्क करेंगे।

इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के पास आम जनमानस छोटे दुकानदार रेडी लगाने वालों से समर्पण निधि प्राप्त कर उन्हें पत्रक एवं रसीद दिया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडे ने कहा कि आज जनमानस में राम मंदिर को लेकर प्राप्त उत्साह को देखकर मन गदगद हो जा रहा है|

हम जहां भी जा रहे हैं लोग सेवा भाव से अपने स्वेच्छा सामर्थ्य अनुसार अपना समर्पण हमें दे रहे हैं कई लोग तो फोन करके भी हमें बुलाकर स्वयं अपना समर्पण हमें दे रहे हैं| इसी क्रम में आज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यालय के आसपास के क्षेत्र में सघन संपर्क अभियान कर आम जनमानस श्री राम जन्म भूमि के प्रति उनका समर्पण प्राप्त किया है |

ये भी पढ़े – योगी सरकार का अंतिम बजट 22 फरवरी को पेश किया जायेगा

राम मंदिर निश्चित तौर पर राष्ट्र मंदिर के रूप में उभर कर आएगा क्योंकि आम जनमानस उसको अपने पुरखों के त्याग और बलिदान के स्वरूप के रूप में देख रहा है अतः मंदिर निर्माण राष्ट्रीय निर्माण की ओर एक कदम होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभियान प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी महानगर अध्यक्ष विजय खेमका प्रांत सुरक्षा प्रमुख मनोज गौड़ संजय जी प्रभात राय चंचल परिहार सच्चिदानंद अमन विनय सिंह शाही जी समेत कार्यकर्ता शामिल थे

Related Articles

Back to top button