विकास दुबे के सरेंडर होने पर मां सरला दुबे की आई प्रतिक्रिया, कहा हर साल जाता था उज्जैन के महाकाल मंदिर और …

मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे ने आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर कर दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को जगह जगह ढूंढा। 40 टीमें में विकास दुबे को ढूंढने के लिए लगाई गई। हालांकि कोई भी विकास दुबे को गिरफ्तार नहीं कर पाया। वहीं अब विकास दुबे ने खुद ही उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर कर दिया है।

ऐसे में आप विकास दुबे कीमा सरला दुबे ने विकास दुबे के सरेंडर को लेकर बात की है। जब मीडिया द्वारा उनसे पूछा गया कि क्या विकास दुबे पर क्या कार्यवाही की जानी चाहिए इसके जवाब में विकास दुबे की मा सरला दुबे ने कहा कि वो (विकास दुबे) उज्जैन के महाकाल मंदिर में हर साल जाता था। सरकार जो उचित समझे वह करें मेरे कहने से कुछ नहीं होगा।

मामले में विकास दुबे की मां ने कहा कि हमको टीवी देख कर पता चला विकास को पकड़ लिया गया है। हम सरकार से कोई अपील नहीं करेंगे, जिनको अपील करना है, वह लोग खुद अपील करेंगे कि विकास को क्या सजा दी जाए। मां ने बताया कि उज्जैन में विकास की ससुराल है। वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर जाता था।

Related Articles

Back to top button