गोरखपुर में ABVP और पुलिस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट ,0का वीडियो वायरल!

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बढ़ी फीस को लेकर ABVP के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला है। यहां छात्र संगठन ABVP के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस और कुलपति की जमकर पिटाई कर दी।

बढ़ी फीस को लेकर पहले ABVP के कार्यकर्ताओं ने पहले छात्रों को घेरा इसके बाद VC और पुलिसकर्मियों के साथ हुई कहासुनी के बाद पिटाई कर दी।सुबह से एबीवीपी कार्यकर्ता गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। दोपहर बाद तक कुलपति का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तीन बजे तक कुलपति बाहर नहीं निकले।

जिसके बाद कार्यकर्ता कुलपति कक्ष में पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अपनी सुरक्षा में कुलपति को बाहर निकाल रही थी, कि कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। कुलपति को पीटने के साथ ही बीच- बचाव कर रहे पुलिसकर्मियों से भी कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट की।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गमले फेंककर कुलपति व कुलसचिव को मारा। कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को बुरी तरह पीट दिया है। कुलपति कक्ष में तोड़फोड़ कर दरवाजे को उखाड़ दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर अफरातफरी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button