बिहार के दिग्‍गज कांग्रेसी और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष सदानंद सिंह नहीं रहे

बिहार कांग्रेस के दिग्‍गज नेता, नौ बार विधायक और कई बार मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष सदानंद सिंह का बुधवार को निधन हो गया। दानापुर में इलाज के दौरान उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से अस्‍पताल में भर्ती थे। सदानंद सिंह के निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

सदानंद सिंह के सभी दलों के नेताओं से काफी अच्‍छे संबंध थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक ट्वीट के जरिए सदानंद सिंह के निधन पर गहरा दु:ख जताया। उन्‍होंने लिखा कि आज मेरे पुराने साथी ने मेरा साथ छोड़ दिया। सदानंद बाबू हमें छोडकर चले गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कांग्रेस नेता सदांनद सिंह के निधन पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने भी गहरा दु:ख जताया है। तेजस्‍वी ने एक ट्वीट में कहा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा। वो एक कुशल राजनेता थे। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

 

 

Related Articles

Back to top button