किसानों को मिला वरूण गांधी का साथ, कहा- वे हमारे ही खून, उनका दर्द समझें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जीआईसी मैदान में आज किसान महापंचायत जारी है। देशभर से सैकड़ों किसानों का सैलाब इसमें हिस्सा लेने के लिए पहुंचा है। महिलाएं भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। महापंचायत के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं। माना जा रहा है कि महापंचायत में अगले साल यूपी और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए भी रणनीति बन सकती है। इस महापंचायत में देशभर के 300 से ज्यादा सक्रिय संगठन शामिल हुए हैं। बीकेयू नेता नरेश टिकैत मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। महापंचायत के मंच पर राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव सहित कई अन्य किसान नेता मौजूद हैं।

Sun, 05 Sep 2021 01:08 PM

बीजेपी सांसद वरूण गांधी बोले- उनका दर्द समझें

बीजेपी सांसद वरूण गांधी ने किसानों का दर्द समझने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मुजफ्फरनगर में आज प्रदर्शन के लिए लाखों किसान जुटे हैं। वो हमारा ही खून हैं। हमें उनके साथ फिर से सम्मानजनक तरीके से जुड़ने की जरूरत है। उनका दर्द समझें, उनका नजरिया देखें और जमीन तक पहुंचने के लिए उनके साथ काम करें।’

Sun, 05 Sep 2021 01:06 PM

सड़कों पर लगा जाम

मुजफ्फरनगर की सड़कों पर किसानों का सैलाब उमड़ आया है। जीआईसी मैदान में लाखों किसान बैठे हैं। किसानों के हुजूम की वजह से मुजफ्फरनगर की सड़कों पर जाम लग गया है।

Sun, 05 Sep 2021 12:39 PM

मुजफ्फरनगर पहुंचे राकेश टिकैत, कहा- चुनाव नहीं लड़ेंगे एसकेएम नेता

बीकेयू के राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। मंच पर उनके साथ योगेंद्र यादव सहित कई अ्य किसान नेता मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे। कृषि कानून की वापसी तक घर वापसी नहीं होगी। एमएसपी पर कानून बनाया जाए।

Sun, 05 Sep 2021 12:36 PM

बाबा श्याम सिंह को बनाया गया महापंचायत का अध्यक्ष

बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत महापंचायत के मंच पर मौजूद हैं। यह पहली बार है जब टिकैत परिवार एकसाथ महापंचायत के मंच पर दिख रहा है। वहीं गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह को आज की महापंचायत का अध्यक्ष बनाया गया है। देशभर के सैकड़ों किसान इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

Sun, 05 Sep 2021 12:09 PM

हाईवे पर दूर-दूर तक दिख रहा है किसानों का काफिला

मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में किसानों की महापंचायत जारी है। हाईवे पर दूर-दूर तक ट्रैक्टर और ट्रॉली का काफिला दिख रहा है। किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। किसानों के काफिले की वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Sun, 05 Sep 2021 12:02 PM

यह जमीर और जमीन दोनों की लड़ाई है

किसान एकता मोर्चा का कहना है कि यूपी की जनता अब बीजेपी के बहकावे और जुमलों में फंसने वाली नहीं है। मोर्चा ने ट्वीट कर कहा, यह ‘जमीर और जमीन’ दोनों की लड़ाई है। दिल्ली की सीमा पर संघर्षरत किसानों को उत्तर प्रदेश की जनता ने इतना प्यार दिया है जिससे यह सिद्ध होता है कि उत्तर प्रदेश की जनता अब भाजपा के बहकावे और जुमलो में नहीं फसेंगी।

Sun, 05 Sep 2021 11:56 AM

छोटा पड़ा राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान

किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए अपार जनसमूह पहुंचा है। जितनी भीड़ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में है, उतनी ही भीड़ सड़कों पर मौजूद है। भीड़ को देखते हुए लग रहा है कि मैदान छोटा पड़ गया है।

Sun, 05 Sep 2021 11:40 AM

मुजफ्फरनगर की मिट्टी पर कदम नहीं रखेंगे राकेश टिकैत

बीकेयू नेता राकेश टिकैत का कहना है कि वे मुजफ्फरनगर की जमीन पर कदम नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि जब से आंदोलन शुरू हुआ है तब से मैं पहली बार मुजफ्फरनगर जा रहा हूं। मैं यहां की जमीन पर कदम नहीं रखूंगा। बस अपने घर की तरफ देख लूंगा। जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाते, मैं तब तक घर नहीं जाऊंगा।

Sun, 05 Sep 2021 11:28 AM

उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची महिला किसान, पीएम से किया ये अनुरोध

किसानों की महापंचायत में महिलाओं ने भी जोर-शोर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पहुंची है। एक महिला किसान ने कहा, ‘हम तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर यहां इकट्ठा हुए हैं। हम पीएम से तीन कानूनों को वापस लेने का अनुरोध करते हैं।’ वहीं महापंचायत में राकेश टिकैत के आने का इंतजार हो रहा है।

Sun, 05 Sep 2021 11:26 AM

किसान के सम्मान से सरकार को क्या खतरा है

प्रशासन ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को महापंचायत पर पुष्पवर्षा करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद उन्होंने पूछा कि किसान के सम्मान से सरकार को क्या खतरा है। चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ‘बहुत माला पहनी हैं, मुझे जनता ने बहुत प्यार, सम्मान दिया है। अन्नदाताओं पर पुष्प बरसाकर उनका नमन और स्वागत करना चाहता था। डीएम, एडीजी, सिटी मजिस्ट्रेट, प्रिंसिपल सेक्रेटरी और सीएम सबको सूचित किया लेकिन अनुमति नहीं दे रहे! किसान के सम्मान से सरकार को क्या खतरा है?’

Sun, 05 Sep 2021 11:24 AM

बेशर्मी छोड़ किसानों की मांगे मानें केंद्र सरकार

किसान एकता मोर्चा ने ट्वीट कर कहा, केंद्र सरकार जिन्हें ‘चंद किसान’ बताकर नकार रही थी, आज उन किसानों ने अपनी ताकत दिखाई है। अब केंद्र सरकार अपनी बेशर्मी छोड़े और किसानों को मांगे माने।

Sun, 05 Sep 2021 11:24 AM

आंदोलन जारी रखने की रणनीति पर करेंगे चर्चा

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत से पहले मेरठ में बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘हम देश भर में आंदोलन जारी रखने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।’

Sun, 05 Sep 2021 11:23 AM

मस्ती में झूमते दिखे किसान

किसान महापंचायत के मार्गों पर मस्ती में झूमते किसानों के नजारे भी मुजफ्फरनगर में आम दिखाई दे रहे हैं। वहीं पंजाब से बसों में भरकर अन्नदाता अपने दस्तों के साथ जुटे हुए हैं।

Sun, 05 Sep 2021 11:00 AM

राकेश टिकैत सिवाया टोल पहुंचे

राकेश टिकैत सिवाया टोल पहुंच गए हैं। किसानों के वाहनों से दिल्ली-देहरादून हाईवे जाम हो गया है। सैकड़ो वाहनों के साथ राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, महापंचायत 12 बजे के बाद शुरू होगी।

Sun, 05 Sep 2021 10:40 AM

चौराहों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

किसान महापंचायत स्थल राजकीय इंटर कॉलेज के लिए जाने वाले मार्गो के अलावा शहर की ओर अन्य मार्गों पर किसानों को जाने से रोकने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है

Sun, 05 Sep 2021 10:38 AM

मस्ती में झूमते किसानों के नजारे

किसान महापंचायत के मार्गों पर इस तरह से मस्ती में झूमते किसानों के नजारे भी मुजफ्फरनगर में आम दिखाई दे रहे हैं

Sun, 05 Sep 2021 09:49 AM

किसानों पर पुष्प वर्षा करने की जयंत चौधरी को नहीं मिली अनुमति

रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी को 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में आने वाले किसानों पर पुष्प वर्षा करने की अनुमति नहीं मिली है। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को पुष्प वर्षा की अनुमति देने के लिए लिखे गए लेटर की प्रति ट्वीट करते हुए जयंत चौधरी ने लिखा कि किसानों के सम्मान से भला सरकार को क्या खतरा। बहुत माला पहनी हैं, मुझे जनता ने बहुत प्यार, सम्मान दिया है। अन्नदाताओं पर पुष्प बरसाकर उनका नमन और स्वागत करना चाहता था। डीएम एडीजी सिटी मजिस्ट्रेट प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री सबको सूचित किया लेकिन अनुमति नहीं दे रहे!किसान के सम्मान से सरकार को क्या ख़तरा है?

Sun, 05 Sep 2021 09:29 AM

किसानों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में शामिल किसानों पर रालोद सुप्रीमो जंयत चौधरी को भले ही हैलीकाप्टर से पुष्पवर्षा करने की अनुमति मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन द्वारा नहीं दी गई, लेकिन मेरठ के सिवाया टोल से होकर ट्रैक्टर-ट्रालियों, बसों व अन्य वाहनों में सवार होकर जाने वाले किसानों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

>

Sun, 05 Sep 2021 09:22 AM

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और उमेश मलिक के आवास की सुरक्षा बढ़ी

किसान महापंचायत में भारी संख्या में किसानों के आने के कारण प्रशासन ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और भाजपा विधायक उमेश मलिक के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है।  केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ए टू जेड कॉलोनी में निवास करते हैं उनके आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है जबकि भाजपा विधायक उमेश मलिक उसी रूट पर निवास कर रहे हैं जहां संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में नुमाइश मैदान में वाहनों की पार्किंग के बाद भीड़ पैदल होकर निकलेगी पुलिस ने भाजपा विधायक की गली को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है साथ ही वहां उनके आवास पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया है भाजपा विधायक उमेश मलिक पर हमले के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों की संख्या पहले ही बढ़ाकर पांच कर दी गई है। नगर में आपको मैं गलत हूं तो आप भी गलत गांधीनगर में रहने वाले राज्य मंत्री कपिल देव के आवास की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। उधर किसान महापंचायत के मद्देनजर कुछ भाजपा नेताओं ने अपनी गाड़ी से पार्टी के झंडे उतार दिए हैं।

Sun, 05 Sep 2021 09:18 AM

अनुमति मिले या न मिले, पुष्प वर्षा होगी: सुनील रोहटा

जयंत चौधरी को प्रशासन ने किसान महापंचायत पर पुष्प वर्षा की अनुमति नहीं दी। रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि प्रशासन के अनुमति न दिए जाने की स्थिति में भी रालोद सुप्रीमों जयन्त चौधरी हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा अवश्य करेंगे।  किसानों पर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा के बाद तिरंगा फहराते हुए जयन्त चौधरी बिना उतरे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

Sun, 05 Sep 2021 09:15 AM

महापंचायत में आगरा से दो हजार किसान पहुंचे

मुजफ्फरनगर में हो रही किसानों की महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए आगरा के किसान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन और रालोद के पदाधिकारियों के संग करीब दो हजार किसानों का जत्था मुजफ्फरनगर के लिए शनिवार रात बस और निजी वाहनों से रवाना हुआ है। भारतीय किसान यूनियन टीकैत के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने बताया कि उनके साथ करीब पांच सौ किसानों का जत्था दो बस और निजी चार पहिया वाहनों से जा रहा है। उनका दावा है कि इस महापंचायत में आगरा के दो हजार किसान भाग लेंगे। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी महापंचायत में हेलीकॉप्टर से किसानों पर पुष्प वर्षा करेंगे। इस महापंचायत में आगरा जनपद से रालोद के पदाधिकारी और किसान बड़ी संख्या में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

Sun, 05 Sep 2021 08:24 AM

रालोद ने किया समर्थन, सपा नेता-कार्यकर्ता भी होंगे शामिल

भले ही किसान महापंचायत में मंच पर किसी भी दलीय नेताओं को जगह न मिले, लेकिन रालोद ने खुलकर महापंचायत का समर्थन किया है। रालोद कार्यकर्ताओं को गांव-गांव से जाने का आह्वान किया गया है। उधर, सपा नेता व कार्यकर्ता भी महापंचायत में जाएंगे। हालांकि पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से होने वाली किसान महापंचायत का खुलकर समर्थन किया।

Related Articles

Back to top button