बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा संग जल्द ही करने वाले है शादी !

बॉलीवुड के हिट एक्टर वरुण धवन के अफेयर के चर्चे आजकल सुर्खियों में है। वरुण धवन नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप में है। खबरें थी की वरुण धवन 2019 में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर रहे हैं। क्योंकि दोनों को कई बार क्वालिटी टाइम साथ में बिताते हुए देखा गया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों 2020 समर में शादी करेंगे।

रिपोर्ट मुताबिक, वरुण धवन और नताशा दलाल ने गर्मियों में शादी की पूरी तैयारी कर ली है और दोनों की शादी गोवा में होगी। वरुण धवन का बर्थडे 24 अप्रैल को होता है और वह इसी दिन अपनी शादी की घोषणा भी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वरुण तारीखों के आसपास काम कर रहे हैं और वह जल्द शादी करेंगे और फिर वह हनीमून पर जाएंगे।

Related Articles

Back to top button