कौन हैं उत्तर प्रदेश की नई विधानसभा के सबसे अमीर उम्मीदवार और सबसे गरीब भी, जानिए यहां

इससे बार विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या काफी भारी मात्रा में बढ़ी है, आइये जानते हैं कौन और किस पार्टी में हैं अमीर विधायक

यूपी की नई विधानसभा का गठन हो चुका है। हालांकि अभी शपथ ग्रहण नहीं हुआ है। होली के बाद सीएम योगी मंत्रीमंडल की घोषणा करेंगे। चुनाव 2022 में खास बात यह रही हैै कि जितने भी विधायक जीतकर आए हैं उनमें ज्यादातर करोड़पति हैं।

यूपी की नई विधानसभा का गठन हो चुका है। हालांकि अभी शपथ ग्रहण नहीं हुआ है। होली के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ शपथ लेने के साथ अपने मंत्रीमंडल की घोषणा करेंगे। इस बार के चुनाव में खास बात यह रही हैै कि जितने भी विधायक जीतकर आए हैं उनमें ज्यादातर करोड़पति हैं। यूपी चुनाव 2022 में जीते विधायकों में 91 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। जबकि इसके पहले के चुनाव यानी 2017 में 80 प्रतिशत विधायक ही करोड़पति थे।

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत में भरे गए नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार जीतकर आए विधायकों में सबसे अमीर मेरठ कैंट के भाजपा विधायक अमित अग्रवाल हैं। जिन्होंने 148 करोड़ 76 लाख 64 हजार 557 रुपये की चल-अचल संपत्ति होने का अपने हलफनामा में दावा किया है। जबकि दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के विधायक मुहम्मद नासिर हैं। जो मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने हैं। इन्होंने अपने हलफनामा में 60 करोड़ 68 लाख 21 हजार 671 रुपये की चल-अचल संपत्ति होने की घोषणा की है।

तीसरे नंबर और हैं समाजवादी पार्टी के विधायक

अंबेडकर नगर जनपद की जलालपुर सीट से विधायक बने राकेश पाण्डेय के पास 59 करोड़ 28 लाख 75 हजार 599 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। दलवार आंकड़ें देखें तो भाजपा के 255 विधायकों में से 233 विधायक करोड़पति हैं। यानी यूपी चुनाव 2022 में जो भाजपा विधायक जीते हैं उनमें से 91 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। इसी तरह समाजवादी पार्टी के 111 विधायकों में 100 विधायक करोड़पति हैं। कुल संख्या की बात करें तो यूपी विधानसभा के 403 विधायकों में 366 विधायक करोड़पति हैं।

सबसे कम संपति वाले विधायक

करोड़पति विधायकों की बात तो हो गई। अब आइए बात करते हैं कम संपत्ति वाले विधायकों की। हलफनामे में घोषित संपत्ति के अनुसार समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल कुमार के पास सबसे कम संपत्ति है। इन्होंने चित्रकूट विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। नए विधायकों में दो ऐसे भी हैं जिनके पास 10 लाख रुपये से भी कम की संपत्ति है।

 

Related Articles

Back to top button