UP Politics: जानें, यूपी BJP अध्यक्ष के नाम के एलान में क्यों हो रही है देरी?

News Nasha

उत्तर प्रदेश बीजेपी (UP BJP) को नए प्रदेश अध्यक्ष (State Chief) का इंतजार है। संगठन में भी कई बदलाव हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होनी बाकी है। ऐसे में लगातार तमाम नामों को लेकर कयास भी जारी है। हालांकि रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक ट्वीट किया और ट्वीट को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

 

बीते तकरीबन एक महीना पहले वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्रीय आलाकमान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उसके बाद वो कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं। हालांकि नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर कई बार चर्चाएं हुई, लेकिन जब संगठनात्मक फेरबदल को लेकर लिस्ट जारी हुई तो यह लगा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।

 

क्यों नहीं हो पा रहा नाम का एलान?

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का इंतजार नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच दिल्ली में उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर चर्चाओं के इस बाजार को और गर्म कर दिया, लेकिन लिस्ट उसके बावजूद भी जारी नहीं हुई। दरअसल, माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाने को लेकर केंद्रीय आलाकमान किसी एक नाम पर सहमत नहीं हो पा रहा है।

 

2024 के मद्देनजर उसकी कोशिश है कि ऐसे व्यक्ति को उत्तर प्रदेश में कमान सौंपी जाए जो संगठन के लिए भी फिट हो और सरकार के साथ भी उसका सामंजस्य बना रहे. शायद ऐसे नाम को खोज पाने में केंद्रीय आलाकमान अभी माथापच्ची कर रहा है। लेकिन कुछ दिन पहले जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तो चर्चाओं को बहुत बल मिला पर लिस्ट जारी नहीं हुई. जिसके बाद चर्चाएं धरी की धरी रह गई. हालांकि रविवार को एक बार फिर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट के जरिए इन चर्चाओं को फिर से बल मिल गया है।

 

Related Articles

Back to top button