यूक्रेन के राष्ट्रपति को मिल सकता है नोबेल प्राइज

यूरोपीय नेताओं की कमेटी से मांग, नॉमिनेशन प्रोसेस के लिए 31 मार्च तक बढ़ाई जाए तारीख

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को साल 2022 का नोबेल पीस प्राइज मिल सकता है। यूरोप के कई नेताओं ने इसके लिए नोबेल प्राइज कमेटी से नामांकन प्रक्रिया को 31 मार्च तक आगे बढ़ाने की मांग की है। 2022 के नोबेल पीस प्राइज के लिए 251 व्यक्तियों और 92 संगठनों ने आवेदन किया है।

यूरोपीय नेताओं ने नोबेल कमेटी से कहा- राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोगों के लिए नोबेल पीस प्राइज नामांकन प्रकिया को 31 मार्च 2022 तक फिर से ओपन किया जाए। हम विनम्रतापूर्वक आपसे आप इस मांग पर विचार करने का अनुरोध करते हैं।

यूरोपीय नेताओं ने कमेटी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 2022 नामांकन प्रक्रिया को फिर से ओपन करने और नॉमिनेशन पर फिर से विचार करने के लिए कहा था। इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 3 से 10 अक्टूबर के बीच होगी।

यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों पर भी हमला
वहीं दूसरी तरफ रूस-यूक्रेन जंग को 22 दिन हो गए हैं। रूसी अब यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों पर हमला कर रही है। दोनों देश के नेता कई बार अलग अलग स्तर की मीटिंग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा निकल कर सामने नहीं आया है। इस वजह से यूक्रेन के पड़ोसी देशों में शरणार्थियों की बाढ़ आ गई है।

UNSC की बैठक स्थगित की गई
UN की सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) ने शुक्रवार को रूस- यूक्रेन जंग को लेकर इमरजेंसी मीटिंग की। मीटिंग में यूक्रेन, अमेरिका और ब्रिटेन के प्रतिनिधियों ने रूस पर यूक्रेन के आबादी वाले इलाकों और मेडिकल फैसिलिटीज को टारगेट करने का आरोप लगाया, जिसके बाद ये बैठक स्थगित कर दी गई।

 

Related Articles

Back to top button