वाराणसी…उदित राज बोले-मोदी-योगी की हिंदू धर्म में आस्था नहीं:

भगवान राम की जाति और पिता को बदल दिया गया; ठेकेदार मौन साधे हैं

डॉ. उदित राज, प्रवक्ता, कांग्रेस।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने वाराणसी में बुधवार को कहा कि भगवान राम की जाति बदल दी गई और उनके पिता भी बदल दिए गए है। लेकिन, हिंदू धर्म के ठेकेदार आरएसएस और बीजेपी के लोग मौन हैं। इससे निष्कर्ष यह निकलता है कि बीजेपी और आरएसएस की हिंदू धर्म में आस्था नहीं है। ये लोग सिर्फ हिंदू धर्म का इस्तेमाल करते हैं।

भाजपा के सहयोगी निषाद दल के डॉ. संजय निषाद की जगह भगवान राम की जाति और पिता को लेकर अगर यह बात कांग्रेस के किसी नेता या किसी इतिहासकार के मुंह से निकली होती तो अब तक उसके घर ठेकेदार लाठी लेकर पहुंच गए होते। या फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसे गिरफ्तार करा लिए होते। इससे सभी लोग साफ समझ लें कि योगी और मोदी की आस्था हिंदू धर्म में कतई नहीं है।

भाजपा अडानी और अंबानी से देश लुटवा रही

डॉ. उदित राज ने कहा कि भाजपा तीन काले कृषि कानून लाकर अडानी और अंबानी से देश को लुटवा रही है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस देश की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा आधार खेती है। हम सभी को किसानों के हित में उनके साथ खड़ा रहना चाहिए। आज हमारी प्रति व्यक्ति आय बांग्लादेश से भी कम है। भुखमरी के मामले में भी हमारी स्थिति बांग्लादेश जैसे देशों से भी खराब है। प्रेस की स्वतंत्रता के मामले में हम पाकिस्तान की बराबरी पर हैं। यह सब कुछ मोदी राज में हुआ है। इससे समझा जा सकता है कि देश को कांग्रेस कहां पहुंचाई थी और भाजपा किस ओर ले जा रही है। राफेल डील में हुआ घोटाला किसी से छुपा नहीं है।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर डॉ. उदित राज का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

योगी राज में सर्वाधिक दलित उत्पीड़न

डॉ. उदित राज ने कहा कि योगी राज में सर्वाधिक दलित उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हुआ है। उत्तर प्रदेश में युवाओं के पास रोजगार नहीं है। सबसे ज्यादा हिंदुओं की इकोनॉमी प्रभावित हुई है। लेकिन, योगी और मोदी को इन सब चीजों की चिंता नहीं है। वह मुसलमानों की बात करके और धर्म को सामने लाकर वास्तविकता पर पर्दा डालने का काम करते हैं।

बीएसपी बहुत तेजी से कमजोर हुई है

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों की स्थिति को लेकर डॉ. उदित राज ने कहा कि बीएसपी बहुत तेजी से कमजोर हुई है। बीएसपी बहुजनों की पार्टी नहीं रह गई है। दलितों को जो कुछ दिया है वह कांग्रेस ने दिया है और यह बात अब उनके भी समझ में आ रही है। डॉ. उदित राज ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं को टिकट देने में जिस तरह से वरीयता और आरक्षण देने की बात कही है वह उनकी एक बहुत बड़ी सोच है। महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश सशक्त होगा।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button