CAA पर शिवसेना और कांग्रेस में टकराव ! उद्धव ठाकरे ने CAA का किया समर्थन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शाहीन बाग से लेकर लखनऊ में लगातार नागरिकता संशोधन कानून और NRC के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है। वहीं महाराष्ट्र में महाराष्ट्र सरकार नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून से लोगों को कुछ नहीं होगा। अगर ये कानून महाराष्ट्र में लागू होता है तो होने दें। लेकिन उद्धव ठाकरे का कहना है कि वह NRC को महाराष्ट्र में लागू नहीं होने देंगे।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि “CAA और NRC दोनों अलग हैं और NPR अलग है। अगर CAA लागू होता है तो किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य में NRC लागू नहीं किया जाएगा।”

बता दें कि इससे पहले भी उद्धव ठाकरे ने कहा था कि देश को नागरिकता संशोधन कानून से खतरा नहीं है। वहीं पहले भी उन्होंने NRC को महाराष्ट्र में लागू करने से इंकार कर दिया था। लोकसभा में भी शिवसेना ने इस कानून का समर्थन किया था लेकिन उन्होंने राज्यसभा में बिल पारित होते समय राज्यसभा को बॉयकॉट किया था। वहीं शिवसेना ने महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई है। वहीं कांग्रेस इस कानून के सख्त खिलाफ है। कांग्रेस के कार्यकर्ता जगह जगह जाकर इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का इस कानून को समर्थन दिखा रहा है कि कांग्रेस और शिवसेना आमने सामने आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button