योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव को बताया औरंगजेब, top 10 news

योगी सरकार में आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने

योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव को बताया औरंगजेब, बोले- पिताजी को बेइज्जत किया, चचा को दिया संदेश

 

योगी सरकार में आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने सपा प्रमुख पर तंज करते हुये ट्वीट किया। राज्यमंत्री ने लिखा- पिताजी को बेइज्जत किया, चचा को दिया संदेश, समाजवाद के नाम पर औरंगजेब है अखिलेश! दरअसल, आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कई ट्वीट लगातार किए। जिसमें उन्होंने सीधे सपा प्रमुख को निशाने पर लिया।

आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के एक ट्वीट पर रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा- “जिस पार्टी के मुखिया को औरंगजेब कहा जाता हो, जो स्वयं औरंगजेब की भांति जाने किस विदेशी नशे में चूर होकर जगह-जगह पर अपने आदरणीय पिताजी का अनादर करते आये हों, उनसे और उनकी पार्टी से हम इसी तरह की भाषा की उम्मीद करते हैं। जो अपने पिता का न हो पाया वह जनता का क्या होगा।

मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी भगोड़ा घोषित,

 

बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट  ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। अब्बास अंसारी लंबे समय से फरार है और पुलिस अब तक उसे पकड़ नहीं पाई है। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

लखनऊ पुलिस ने एमपी/एमएलए कोर्ट में एक रिपोर्ट जमा की थी। इसी के आधार पर स्पेशल कोर्ट ने अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित किया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 सितंबर 2022 को होगी। इससे पहले उसे भगोड़ा घोषित करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई थी।

अब्बास अंसारी की तालश में लखनऊ कमिश्नरेट ने 84 पुलिसकर्मियों सहित कुल आठ टीमें लगाई हैं। हर टीम में एक इंस्पेक्टर, दो दारोगा और सात सिपाही शामिल हैं। इसके अलावा टीम में लखनऊ एसीपी जया शांडिल्य, गाजीपुर एसीपी राजकुमार सिंह, एसीपी क्राइम पंकज श्रीवास्तव और एसीपी साइबर सेल दिलीप कुमार भी शामिल हैं। कोर्ट ने अब्बास की हाजिरी के लिए अगली तारीख 26 सितंबर निर्धारित की है। वहीं कोर्ट ने अब्बास अंसारी की संपत्ति कुर्क करने का आदेश भी जारी किया है।

सोनाली के पीए और दोस्त पर दर्ज हुआ हत्या का केस

अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत के मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। फोगाट के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनके शरीर में कई चोट के निशान मिले हैं। गोवा पुलिस ने इस केस में निजी सहायक (पीए) सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर वासी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। डिप्‍टी एसपी जिवा दलवी ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी है। बता दें कि, सोनाली फोगाट की 22 अगस्त को गोवा में मौत हो गई थी। शुरुआत में इसके पीछे हार्ट अटैक को वजह बताया गया था।

सोनाली की मौत के मामले में गोवा पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज करने के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गया था। सोनाली फोगाट के निजी सहायक सुधीर सांगवान और उनके दोस्त सुखविंदर वासी पर हत्या के आरोप लगाए गए हैं, जो सोमवार को गोवा पहुंचने पर उनके साथ थे। सोनाली फोगाट को संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें 22 अगस्त, मंगलवार की सुबह नार्थ गोवा जिले के अंजुना में सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया था।

विधायकों संग राजघाट पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल तो गंगाजल छिड़क भाजपा ने किया ‘शुद्धिकरण’

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (25 अगस्त) को अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद, सीएम केजरीवाल 50 से ज्यादा आप विधायकों के साथ राजघाट गए, जहां उन्होंने महात्मा गांधी स्मारक पर प्रार्थना की। AAP विधायकों के राजघाट से लौटने के बाद बीजेपी नेताओं ने बापू के समाधिस्थल पर पहुंचकर गंगा जल छिड़का।

बीजेपी ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर जाकर अरविंद केजरीवाल ने उस जगह को अपवित्र किया है। इसलिए इसे ‘शुद्ध’ करने के लिए वहां गंगा जल छिड़का गया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं के लौटने के बाद भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजघाट गए और गांधी समाधि स्थल को शुद्ध करने के लिए गंगाजल डाला।

 

योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव को बताया औरंगजेब, बोले- पिताजी को बेइज्जत किया, चचा को दिया संदेश

 

योगी सरकार में आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने सपा प्रमुख पर तंज करते हुये ट्वीट किया। राज्यमंत्री ने लिखा- पिताजी को बेइज्जत किया, चचा को दिया संदेश, समाजवाद के नाम पर औरंगजेब है अखिलेश! दरअसल, आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कई ट्वीट लगातार किए। जिसमें उन्होंने सीधे सपा प्रमुख को निशाने पर लिया।

आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के एक ट्वीट पर रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा- “जिस पार्टी के मुखिया को औरंगजेब कहा जाता हो, जो स्वयं औरंगजेब की भांति जाने किस विदेशी नशे में चूर होकर जगह-जगह पर अपने आदरणीय पिताजी का अनादर करते आये हों, उनसे और उनकी पार्टी से हम इसी तरह की भाषा की उम्मीद करते हैं। जो अपने पिता का न हो पाया वह जनता का क्या होगा।

खतरे में CM सोरेन की कुर्सी, आज सीएम आवास पर महागठबंधन के विधायकों की होगी बैठक

अवैध खनन पट्टा आवंटित करने के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुश्किल में हैं। उनकी विधानसभा सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है। चुनाव आयोग की ओर से राज्यपाल को इस संबंध में अपनी राय भेजने के साथ ही झारखंड में सियासी हलचल बढ़ गई है।

आयोग की सिफारिश गुरुवार को राजभवन पहुंच गई। हालांकि, सोरेन के फिर से चुनाव लड़ने पर रोक नहीं लगाई है। राज्यपाल रमेश बैस सिफारिश के आधार पर शुक्रवार को फैसला ले सकते हैं। उनसे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह इलाज के लिए दो दिन से दिल्ली एम्स में थे और बृहस्पतिवार को ही रांची लौटे हैं। आयोग ने 22 अगस्त को सुनवाई पूरी की थी। सीएम सोरेन ने किसी जानकारी से इनकार किया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, पत्रकारों ने बताया कि सोरेन अपनी सदस्यता खो चुके हैं। भाजपा ने ही शिकायत की थी, इसलिए यह खुशी का क्षण है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button