आज का राशिफल : करवाचौथ पर उच्च राशि में चंद्रमा का संचार, देखें किस राशि पर कैसा रहेगा ग्रहों का प्रभाव

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 35 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष:
Horoscope Today, 24 अक्टूबर दिन रविवार को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में संचार करेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और आज के दिन करवा चौथ का त्योहार पूरे देश भर में मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए और वैवाहिक जीवन के सुखद भविष्य के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में विस्तार से जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि के लोग आज परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं, जो लोग विवाहित हैं वो अपने जीवनसाथी के साथ हुए सभी गिले-शिकवों को भुलाकर आज रोमांटिक समय जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। इसके साथ ही मेष राशि के कुछ लोग शाम के समय दोस्तों के साथ पार्टी करते आज के दिन नजर आएंगे। आज के दिन किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होने की भी संभावना है।

वृषभ:
आपके स्वभाव में आज अच्छे बदलाव आ सकते हैं बीते समय से जो बातें आपको मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं उनका हल भी आपको मिल सकता है। आज इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को उनके पसंद का गिफ्ट दे सकते हैं। वृषभ राशि के कुछ लोग खुद को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए दिनचर्या में बदलाव करने का निर्णय आज के दिन ले सकते हैं।

मिथुन:
आज के दिन इस राशि के लोग अपने साथी के लिए कोई कीमती गिफ्ट खरीद सकते हैं। इससे आपका बजट खराब भले ही हो लेकिन दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज चंद्रमा आपके द्वादश भाव में हैं इसलिए आध्यात्मिक पुस्तकें आप पढ़ सकते हैं या किसी आध्यात्मिक गुरु की वीडियो सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।

हथेली में ऐसी रेखाएं बनाती हैं व्यक्ति को धनवान और सुखी

कर्क:
इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खासा अच्छा रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो आज आपको जीवनसाथी द्वारा आपकी पसंद का सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इसके साथ ही इस राशि वाले कारोबारियों के लिए भी दिन अच्छा है। कर्क राशि के लोग अपने बड़े भाई-बहनों ंके साथ आज अच्छा समय बिता सकते हैं, यदि घर से दूर रहते हैं तो आज घर की याद सताएगी।

सिंह:
इस राशि वाले जातक आज अपने लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। साथ ही कुछ लोग अपने साथी से करियर में चल रही परेशानियों को भी साझा करेंगे, ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि आपको कोई अच्छी सलाह अपने पार्टनर से मिल सकती है। वहीं जिन लोगों को आज के दिन काम के संबंध में घर से बाहर जाना पड़ रहा है उनको लाभ मिलने की संभावना है।

कन्या:
इस राशि के लोग आज धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेंगे, अपने आसपास के लोगों को आप ज्ञान देते नजर आ सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को ना चाहते हुए भी आज के दिन काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नवम भाव में चंद्रमा के स्थित होने से कन्या राशि के लोगों को आज के दिन भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है।

तुला:
इस राशि के विवाहित जातक आज के दिन अपने जीवनसाथी से कोई ऐसी राज की बात साझा कर सकते हैं जिसके बारे में आज तक कभी साथी से उन्होंने जिक्र तक नहीं किया था। इस राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर आज के दिन ध्यान देना होगा, मानसिक रूप से आप सशक्त रहेंगे लेकिन शारीरिक रूप से कुछ परेशानियां आपको हो सकती हैं।

वास्तु टिप्स, सीढ़ियों से चढें उन्नति के शिखर पर

वृश्चिक:
आज के दिन चंद्रमा आपके सप्तम भाव में होंगे इसलिए, इस राशि के विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ रोमांटिक क्षण बिता सकते हैं। जो लोग साझेदारी में कारोबार करते हैं उनको भी मुनाफा मिलने की संभावना है। आज के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को सामाजिक स्तर पर भी अच्छे फल मिल सकते हैं, किसी दोस्त के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू करने का प्लान आप बना सकते हैं।

धनु:
इस राशि वाले जातक रविवार और करवा चौथ के दिन का पूरा आनंद लेने के लिए परिवार के लोगों के साथ आसपास के किसी पर्यटन स्थल पर घूमने निकल सकते हैं। शाम के समय लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि के लोगों को ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करके आज खुशी होगी, इससे जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध सुधरेंगे।

मकर:
इस राशि के विवाहित जातकों और प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, वहीं जो लोग अभी तक प्रेम के अहसास से अछूते हैं उन्हें कोई खास आज के दिन मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थी आज के दिन उन विषयों का अध्ययन करते नजर आ सकते हैं जिनमें वो कमजोर है, आपके दोस्त भी उन विषयों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं।

कुंभ:
आज के दिन चंद्रमा आपके सुख के भाव में विराजमान होंगे इसलिए पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव आपको प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग अपने लवमेट या जीवनसाथी से दूर रह रहे हैं वो घंटों आज के दिन फोन पर उनके साथ बात करते नजर आएंगे। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे थे वो आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बात चीत कर सकते हैं। आज के दिन आपकी माता के स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

मीन राशि
आज आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। आज आप नोवल पढ़कर अपना समय व्यतीत करेंगे। आज अपने जीवनसाथी को गुलाब देंगे, साथ ही आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी खुश होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। घर के बुजर्गों का खास ख्याल रखें। आज आप अपने बढ़ते खर्च को रोकने का नया प्लान बनायेंगे।

Related Articles

Back to top button