आज का राशिफल : तुला और कर्क राशि के लिए शुभ दिन, देखें आपके सितारे

मेष:चंद्रमा का संचार आज दिन रात शुक्र की राशि तुला में हो रहा है। इस राशि में चलते हुए चंद्रमा आज तुला राशि पर मेहरबान रहेंगे, इन्हें धन का लाभ भी मिल सकता है। गुरु के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग कर्क राशि के लिए भी लाभप्रद होगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे….

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा परीक्षा लेने वाला हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। आज किसी कारण से संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। आज आप किसी ऐसे मामले में फैसला ले सकते हैं जो काफी दिन से टल रहा था। वाहन सावधानी से चलाएं। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए सुखद है। आज आपको हर मामले में संतोष और शांति का अनुभव होगा। आपके प्रयास आज परिणाम देने वाले रहेंगे और रुपये-पैसे के मामले में भी सफलता प्राप्‍त होगी। शासन और सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों में आज आपको लाभ होगा और पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी और शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

मिथुन

आज का दिन ग्रहों के लिहाज से उतना अनुकूल नहीं मालुम पड़ रहा है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। संतान की शिक्षा या प्रतियोगिता की दिशा में आशातीत सफलता प्राप्‍त होने से मन में हर्ष रहेगा। सायंकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा और मन प्रसन्‍न होगा। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

कर्क

आज राशि स्‍वामी की शुभ दशा से आपको उत्तम संपत्ति प्राप्‍त होने का संकेत मिल रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आज आपको रोजगार के मामले में भी कहीं से शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है और इस यात्रा में आपको लाभ होगा। शाम के वक्‍त आपका कोई प्रिय आपसे मिलने घर आ सकता है और आपको खुशी होगी। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

सिंह

राशि स्‍वामी के शुभ दशा में आ जाने की वजह से आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी और ऑफिस में भी आपका प्रदर्शन में सुधार होने की उम्‍मीद है। शिक्षा, प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी छात्रों को विशेष सफलता प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। भागदौड़ अधिक होने से शाम के वक्‍त स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट आ सकती है तो वहीं नेत्र विकार भी होने की आशंका है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

कन्या

आज आपकी ग्रह दशा बता रही है कि आज आपको दिन की शुरुआत में ही कोई सफलता की सूचना प्राप्‍त होने से मन में पूरे दिन उत्‍साह का संचार बना रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार प्राप्‍त हो सकता है। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे जीत से हर्ष होगा और भाग्‍य का साथ मिलने से आपका तरक्‍की प्राप्‍त करते रहेंगे। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

तुला

आज का दिन शुभ है और आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। संतान की शादी के संबंध में कहीं से शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होग और आपके इरादे मजबूत होंगे। आज आपको किसी कारण से शहर के बाहर जाना पड़ सकता है। इस यात्रा में भी आपको सफलता प्राप्‍त होगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है और मन में किसी बात को लेकर काफी उलझन रहेगी। जो लोग बीमारी से जूझ रहे हैं उनकी समस्‍या आज और बढ़ सकती है। वहीं नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों के हाथ आज निराशा लगेगी। आज हो सके तो डॉक्‍टर के पास जाकर परामर्श जरूर लें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है तो आज पूरी तरह से आराम करें। आज भाग्‍य 50 फीसदी साथ देगा।

 

धनु:आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन और सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। आज सरकारी विभाग में फंसा आपका कोई काम पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात्रि तक किसी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। मन थोड़ा बदलने से आपको खुशी होगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मकर:आज ग्रहों की दशा आपके अनुकूल होने से पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। आपके साथ जो लोग ऑफिस में काम करते हैं उनके साथ आपके संबंध और मधुर होंगे। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। घर में भी किसी से बहस न करें और बातों को नजरंदाज करने में ही भलाई है। शाम को प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। आज भाग्‍य 73 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:आज का दिन आपके लिए सुखद है। पिछले कई दिन से चल रहा तनाव आज समाप्‍त हो सकता है और आपकी परेशानियों का अंत हो सकता है। वहीं ऐसा भी हो सकता है कि कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें। वाहन धीमे चलाएं और पूरे होश में रहकर कोई भी फैसला लें। हर चीज की भलाई और बुराई सोचकर ही कोई काम करें। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

मीन:आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता वाला है और आज पुत्र, पुत्री की चिंता आपको परेशान कर सकती है। दांपत्‍य जीवन में चल रहा गतिरोध समाप्‍त होगा और आपके संबंध मधुर हो जाएंगे। आज किसी से पैसों का लेन देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती हैं। आज किसी की बातों में न आएं। कोई आपको धोखा देने के बारे में सोच सकता है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

Related Articles

Back to top button