आज का राशिफल 17.04.2023 : जानिए क्या कहती आज आपकी तकदीर

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परोपकार और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, मन को शांति मिलेगी। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। हालांकि, कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ ही उनके साथ संबंध भी मजबूत होंगे। अनावश्यक खर्च से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मन में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। रुपये के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन दुविधा में रहेगा। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ संबंधों में दृढ़ता आएगी, जो आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना बन रही है। कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट हो सकती है। किसी यात्रा पर जाने का आयोजन होगा। संतानों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता सता सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। गुस्से पर नियंत्र और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन आय से अधिक व्यर्थ व्यय पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। बेकर के खर्चे बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। मनोरंजन के भरपूर अवसर मिलेंगे। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक पर जा सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। घर-परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण होंगे और नए अनुभव प्राप्त करेंगे। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं।

धनु राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। सकारात्मक विचारधारा से काम करने पर सफलता मिलेगी। दूसरों को उनके कार्यों में सहयोग से प्रसन्नता मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशि :- विद्याप्राप्ति के लिए आज का दिन अनुकूल है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि के योग रहेंगे। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। अधिनस्थ कर्मचारियों से इच्छानुसार सहयोग में कमी रहेगी। लालच से दूरी बनाए रखें, अन्यथा कार्यबाधा होने की संभावना रहेगी। वरिष्ठजनों से फटकार मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता और मित्रों से अच्छा सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होने से मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे। आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। करेगी। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव की संभावना रहेगी। अनावश्यक बातों से ध्यान हटाएंगे, तो काम में सफलता मिलेगी। शादीशुदा जिंदगी ठीक रहेगी। यात्रा की संभावना रहेगी।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायी अच्छा लाभ कमाएंगे। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे और अनुभवों का लाभ मिलेगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि से मन अशांत रहेगा। परिजनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे, सोच-समझकर कार्यों की शुरुआत करें।

Related Articles

Back to top button