आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 30 जनवरी)

नयी दिल्ली : भारत और विश्व इतिहास में 30 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1530 – मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन।
1649 – इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ का सिर कलम किया गया।
1790 – पहली लाइफबोट काे टायन नदी में उतारा गया।
1889 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म।
1903 – लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाॅफ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।
1910 – भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म।
1911 – ‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।
1913 – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।
1933 – एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।
1948 – नाथू राम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की।
1949 – रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई।
1964 – दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।
1968 – हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन।
1971 – इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।
1972 – पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।
1989 – अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।
1991 – इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा किया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।
2007 – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।
2008 – चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाॅम्प पेपर घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।
2016 – नाइजीरिया में मैदुगुरी के दालोरी गांव के पास बोको हराम के हमले में 65 लोग मारे गये तथा 136 घायल हुए।

Related Articles

Back to top button