आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 04 फरवरी), क्या कुछ होगा खास

नयी दिल्ली : भारत और विश्व इतिहास में 04 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :

1620 – हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1783 – इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोगों की मौत हुई।
1797 – इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग कालकवलित हुए।
1847 – मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।
1881 – लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र ‘केसरी’ का पहला अंक आया था।
1895 – अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।
1924 – महात्मा गांधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
1932 – न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।
1938 – मशहूर कथक नर्तक बिरजू महाराज का जन्म।
1948 – श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।
1965 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1976 – अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरस में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत हुई।
1978 – जूलियस जयवर्धने ने श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
1990 – केरल के एर्नाकुलम ज़िले को पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित किया।
1994 – अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
1996 – दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
1998 – अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 4000 से अधिक लोगों की मौत।
2004 – सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की लांचिंग हुई।
2006 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु हथियार बनाये जाने के मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भेजा।
2007 – अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।
2014 – सत्या नाडेला विश्व की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button