पीड़ित पिता ने बहू समेत दो पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप…

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में एक बूढ़े पिता ने खाकी से न्याय की गुहार लगाई है…थाने में शिकायती पत्र देकर पीड़ित परिवार ने बेटे की हत्या का आरोप बहू समेत दो अन्य लोगों पर लगाया है… शिकायतकर्ता की अगर माने तो सोची समझी शाजिश के तहत उसके पुत्र को मौत के मुंह मे जबरन धकेल दिया है…परिजनों का आरोप है कि मृतक रूप सिंह को काफी समय पूर्व से पत्नी और दो अन्य लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था…थानाध्यक्ष को सौपे गए इस शिकायती पत्र में मृतक की पत्नी के नाजायज संबंधों की भी बात कही गई है….

मामला अजनर थानाक्षेत्र के भगारी गांव का है…जहाँ नाजायज सबन्धों के चलते 40 वर्षीय रूप सिंह को मौत के घाट उतार देने की बात सामने आ रही हैं…थानाध्यक्ष को सौपे गए शिकायती पत्र में रूप सिंह की हत्या का आरोप उसकी धर्म पत्नी समेत अन्य दो लोगों पर लगाया है…म्रतक रूप सिंह की हत्या के पीछे नाजायज संबन्धों का हवाला दिया गया है…मृतक के पिता की अगर माने तो रूप सिंह की पत्नी के दो अन्य लोगों से नाजायज संबध थे….जिसका रूप सिंह द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था…आपको बतादें की म्रतक रूप सिंह का शव अभी हाल ही में एक खेत पर फांसी पर लटकता हुआ मिला था…जिसके बाद मृतक रूप सिंह के परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है… उनका मानना है कि रूप सिंह की पत्नी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर रूप सिंह को मौत के घाट उतार दिया है…..

Related Articles

Back to top button