विश्व में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या पहुंची इतने लाख के पार

वाशिंगटन, दुनियाभर में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 22 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 10.20 लाख से ज्यादा लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 20 लाख सात हजार 448 हो गई है तथा 22 लाख 04 हजार 494 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.59 करोड़ के पार हो गयी है, जबकि करीब 4.36 लाख मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 33 हजार से अधिक हो गयी है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख नौ हजार से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 1,54,147 तक पहुंच गया है।

ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 91.18 लाख से ज्यादा हो गयी और इस महामारी से करीब 2.22 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन कोरोना संक्रमण के मामले में रूस से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 37.83 लाख के पार पहुंच गयी है और एक लाख चार हजार 572 लोगों की मौत हुई है।
रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 37.71 लाख से अधिक है जबकि 71,054 लोगों की मौत हो गई है।

फ्रांस में करीब 32.12 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 75,665 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 27.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,339 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 25.29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 87,858 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.64 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,736 लाेग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.07 लाख के पार हो गयी है तथा 56,286 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 20.77 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 52,913 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से 19.15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 47,775 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 18.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,55,145 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 15.03 लाख मामले सामने आए हैं तथा 36,780 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमित मामले 14.44 लाख तक पहुंच गये हैं और तथा 43,633 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

ईरान में इस महामारी से अब तक 14.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,807 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.53 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 23,610 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 11.19 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 40,484 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया में कोरोना से करीब 10.52 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 29,518 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,981 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में कोरोना से करीब 9.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,072 लोगों की मौत हुई है।

कनाडा में अब तक 7.75 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 19,801 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 7.24 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,196 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 7.18 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,257 लोगों ने जान गंवाई है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 7.02 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 21,018 लोगाें की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें-कोसोवो एक फरवरी को इजरायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करेगा

पुर्तगाल ने संक्रमितों के मामले में इराक को पीछे छोड दिया है और यहां इस महामारी से 6.98 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 11,886 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 6.34 लाख तक पहुंच गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4700 हो गयी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.18 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13036 तक पहुंच गया है।

स्वीडन में इस महामारी से 5.67 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,591 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से 5.41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,560 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में कोरोना से करीब 5.34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 8094 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

फिलीपींस में 5.21 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 10,600 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 5.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9354 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 8246 लोगों की जान जा चुकी है।

ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.11 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7658 लोगों की मौत हुई हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6368 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button