पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 288888 हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई, उसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 824 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 288888 हो गई है जिसमें से 254411 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 3754 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। 32714 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1577 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 258 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 203967 है। जबकि, 182791 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2948 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 20271 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 902 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 65 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 30132 हो गई है। जबकि, 27717 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 238 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2055 मरीजों का इलाज चल रहा है। 337 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 245 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 17022 हो गई है, वहीं 12719 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 157 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 4165 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 138 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 66 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 14211 हो गई है, वहीं 11781 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 168 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2397 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 33 मरीज की मौत हो चुकी है।

मेघालय में 81 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8882 हो गई है। जिसमें से 7228 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 136 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1574 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है जबकि 80 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 79 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 8515 हो गई है। राज्य में 6598 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 97 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1815 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 24 मरीजों की मौत हुयी है।

सिक्किम में नये मरीजों का आंकड़ा सामने नहीं आया है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3770 हो गई है। 3383 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। वहीं 242 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 63 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 30 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2389 हो गई है। जबकि, 2194 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 195 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button