इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 16 नवंबर को मंगलवार है। इस दिन हनुमान जी की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 16 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। अव्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। मित्रों के सहयाग से आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पैतृक कारोबार में भाइयों के सहयोग से गति मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खान-पान में रुच‍ि बढ़ेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे।

कर्क राशि- बौद्धिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खान-पान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

सिंह राशि- मानसिक कठिनाइयों से परेशान हो सकते हैं। कला या संगीत की तरफ रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्र पर खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे।

कन्या राशि- शैक्षिक या शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती हे। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। संगीत में रुचि बढ़ेगी। खर्चों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

तुला राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। पिता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भवन सुख का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। धार्म‍िक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। म‍ित्रों का सहयोग म‍िलेगा। व‍िवादों से दूर रहें।

मकर राशि- मन अशान्त हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार का साथ मिलेगा। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाई-बहनों का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफल रहेंगे।

मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। परिवार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। लाभ के अवसरों की प्राप्‍त‍ि होगी।

Related Articles

Back to top button