26 अक्टूबर को इन राशि वालों का भाग्य होगा उदय, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 25 अक्टूबर को सोमवार है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 26 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

वृष राशि

वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परन्तु परिवार का भी ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि

क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय में कमी आएगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
इन राशियों के लोग तोड़ देते हैं अपना वादा, क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि?

कर्क राशि

आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार का साथ रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से अलग रहना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा के योग हैं।

कन्या राशि

संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। तरककी के योग हैं।
तुला राशि

संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों से भेंट होगी।
वृश्चिक राशि

वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टप्रद हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

धनु राशि

मन परेशान हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार एवं मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

मकर राशि

पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन समस्‍याग्रस्‍त रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
कुंभ राशि

मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां भी आ सकती हैं। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है।
मीन राशि

मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित परिणाम मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button